{"_id":"24-27201","slug":"Jhansi-27201-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी के दौरान रेलवे कर्मी ने खाया जहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी के दौरान रेलवे कर्मी ने खाया जहर
Jhansi
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे के एक कर्मचारी ने शनिवार सुबह ड्यूटी के दौरान विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर जब साथियों को उसके बारे में पता चला तो वह उसे रेलवे अस्पताल ले गए, जहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
इलेक्ट्रिक ट्रैक लाइटिंग विभाग में तैनात कर्मचारी राकेश सिंह चौहान निवासी रेलवे कालोनी सुबह ड्यूटी पर गया था। ड्यूटी के दौरान उसने विषाक्त हेयर हाई का सेवन कर लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो साथियों ने उससे पूछताछ की। तब उसने बताया कि उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया है। इस पर वह उसे लेकर सीधे रेलवे अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करके हालत देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।