फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   नवाबाद में बाइक चोर गिरोह सक्रिय

नवाबाद में बाइक चोर गिरोह सक्रिय

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र में फिर दोपहिया वाहन चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। विगत चौबीस घंटे में चोर दो मोटरसाइकिलें उड़ा ले गए।
विज्ञापन

कोतवाली थानांतर्गत नई बस्ती निवासी लक्ष्मीकांत के पुत्र कपिल कुमार द्विवेदी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 22 नवंबर को शिवाजी नगर स्थित उपकार हॉस्पीटल के सामने से शातिर उसकी बाइक संख्या यूपी93वी- 2873 को चुराकर ले गए। वहीं, मिशन कंपाउंड निवासी किशोरीलाल के पुत्र महेश पटैरिया ने रिपोर्ट कराई है कि 21 नवंबर को जीवनशाह तिराहा से चोर उसकी बाइक संख्या यूपी93क्यू- 7931 को चुरा ले गए।



बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार घायल
झांसी। नवाबाद थानांतर्गत डीआरएम आफिस के पास विगत दिवस मोटरसाइकिल की टक्कर से स्कूटी सवार घायल हो गया। इस मामले की रिपोर्ट शुक्रवार शाम को दर्ज कराई गई है। प्रेमनगर थानांतर्गत कसाई बाबा नैनागढ़ निवासी नरेंद्र सिंह राय ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पुत्र स्कूटी संख्या यूपी93जी- 4691 से घर आ रहा था। रास्ते में बाइक संख्या यूपी93सी- 3922 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। मौके पर एकत्रित लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन




हादसे में मौत की दो माह बाद रिपोर्ट दर्ज
झांसी। सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत की रिपोर्ट करीब दो माह बाद थाना सीपरी बाजार में दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनक कुमार उर्फ रवि ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 28 अगस्त 2012 की पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे वह और उसका पुत्र महेश उर्फ महेंद्र मोटरसाइकिल से जा रहा थे। रास्ते में रक्सा बाईपास तिराहा पर मोटरसाइकिल संख्या यूपी93एबी- 1964 के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान महेश उर्फ महेंद्र की मौत हो गई। इस मामले को धारा 279, 338, 304ए, 427 में दर्ज किया गया है।



कुंडी काटकर दुकान से नकदी व सामान चोरी
झांसी। बड़ागांव थानांतर्गत मोहल्ला बाजार स्थित एक दुकान से शातिर चोर कुंडी काटकर हजारों रुपये की नकदी और सामान चुराकर ले गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके रिपोर्ट दर्ज कर ली। कसबा बड़ागांव निवासी रामरतन गुप्ता 22 नवंबर की सुबह जब अपनी दुकान पर पहुंचा तो कुंडी कटी देखकर हक्काबक्का रह गया। जब उसने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और गल्ले में रखे रुपये गायब थे। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना करके मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed