{"_id":"24-27166","slug":"Jhansi-27166-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 सहकारी समितियों का निर्वाचन कार्यक्रम तय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 सहकारी समितियों का निर्वाचन कार्यक्रम तय
Jhansi
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले की अवशेष 14 सहकारी समितियों के निर्वाचन का कार्यक्रम तय कर दिया गया है।
इसके तहत प्रबंध कमेटी के सदस्यों के लिए समिति कार्यालयों पर 26 नवंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा व आपत्तियां ली जाएंगी। 27 को आपत्तियों का निराकरण व 29 को अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन होगा। 30 को नामांकन प्रस्तुत किए जाएंगे व नामांकन पर आपत्तियां ली जाएंगी। एक दिसंबर को आपत्तियों का निस्तारण, जांचोपरांत नामांकन पत्रों की सूची का प्रदर्शन, नामांकन पत्र वापसी व वैद्य नामांकन पत्रों के उम्मीदवारों की सूची का प्रदर्शन एवं चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। दस दिसंबर को मतदान होगा तथा मतगणना उपरांत परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
वहीं, समिति अध्यक्ष /उपाध्यक्ष एवं अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के लिए 11 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, सूची पर आपत्तियों का आमंत्रण, निराकरण, अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, नामांकन पत्रों का प्रस्तुति करण, नामांकन पत्र वापसी, वैद्य उम्मीदवारों की सूची का प्रदर्शन, चुनाव चिह्न आवंटन, मतदान व मतगणना उपरांत परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।