{"_id":"24-27128","slug":"Jhansi-27128-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"लात घूसों से पिटाई, घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लात घूसों से पिटाई, घायल
Jhansi
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पानी के बतासों के पैसे मांगने पर चार लोगों ने मिलकर एक युवक की लात घूसों से पिटाई कर दी।
कोतवाली थाना में दी गई तहरीर में छनियापुरा निवासी गिरजा देवी ने बताया कि उसका लड़का रवि मुहल्ले में ही बतासे का ठेला लगाता है। बीते रोज मुहल्ले के ही गज्जू, बबलू, तुलसीदास व कल्लू ने ठेले पर बतासे पिए, जब उसके लड़के ने पैसे मांगे तो चारों ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। बाद में उसका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जमीना विवाद को लेकर फायरिंग
झांसी। कोतवाली क्षेत्र के मंडी रोड पर भूमि विवाद को लेकर फायरिंग हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कोतवाली पुलिस में दी गई तहरीर में सिमरधा निवासी सूरज सिंह यादव ने बताया कि वह बीते रोज गल्ला मंडी रोड स्थित एक जमीन पर अपने लड़के जितेंद्र के साथ ठेके पर अपनी जेसीबी मशीन से खुदाई कर रहा था। तभी विपक्षी आए और काम रोकने को कहा। जब उन्होंने विरोध किया तो गाली गलौज करते हुए विपक्षियों ने फायरिंग कर दी। खबर लगने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।