फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   विशेष सचिव ने देखी जनगणना की प्रगति

विशेष सचिव ने देखी जनगणना की प्रगति

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Jhansi
Jhansi Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

झांसी। शासन से आए विशेष सचिव ने जातिगत और आर्थिक जनगणना की प्रगति का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने दो अलग- अलग क्षेत्रों में जाकर एक दर्जन से अधिक मकानों में रहने वालों से जानकारी ली।
जनगणना निदेशालय के निर्देश पर जातिगत और आर्थिक जनगणना का कार्यक्रम चल रहा है। महानगर क्षेत्र को 955 ब्लाकों में बांटकर कार्य किया जा रहा है। इसकी प्रगति का भौतिक सत्यापन करने के लिए विशेष सचिव इष्टदेव राय झांसी आए। वह जनगणना कार्य में लगे अफसरों के साथ बृहस्पतिवार को कोछाभांवर गए और आधा दर्जन घरों में लोगों से जनगणना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या वास्तव में प्रगणक उनके घर जानकारी इकट्ठी करने आए थे या नहीं, यदि आए थे तो क्या- क्या सवाल पूछे थे। प्रगणकों द्वारा डाटा अपडेट करने की भी जानकारी ली गई। इसके अलावा उन्होंने वार्ड नंबर 43 सिविल लाइन में सिंचाई विभाग की कालोनी के आधा दर्जन घरों में जाकर जनगणना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। प्राइवेट और सरकारी कालोनी में किए गए जातिगत और आर्थिक जनगणना कार्य पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने नगर निगम स्थित चार्ज रूम का भी अवलोकन किया। यहां कंप्यूटर आपरेटरों से बातचीत कर उनकी क्रियाविधि समझी। इस मौके पर अफसरों ने बताया कि अभी 292 ब्लाकों में जनगणना का कार्य चल रहा है, इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed