फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्रशर संचालक मनमानी पर उतारू

क्रशर संचालक मनमानी पर उतारू

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Jhansi
Jhansi Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। जिलाधिकारी के निर्देशों को क्रशर संचालक ताक पर रखे हुए हैं। वाहनों में धड़ल्ले से निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक गिट्टी लोड की जा रही है। इससे सड़कों का तो कबाड़ा हो ही रहा है, शासन को भी राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के लिए एआरटीओ ने खनिज अधिकारी को पत्र लिखा है।
ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी गौरव दयाल ने आठ मई 2012 को क्रशर संचालकों को निर्धारित से अधिक क्षमता की एमएम 11 निर्गत नहीं करने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश के बाद शुरुआत में काफी हद तक ओवरलोडिंग थम सी गई थी, लेकिन अब एक बार फिर ओवरलोडिंग ने जोर पकड़ लिया है। इस बात की तस्दीक प्रदेश के परिवहन आयुक्त के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा 16 नवंबर से चलाए जा रहे अभियान के शुरुआती पांच दिनों की कार्रवाई को देखकर आसानी से की जा सकती है। इस अवधि में विभाग ने ओवरलोडिंग में 63 वाहनों को विभिन्न थानों में निरुद्ध कराया। निरुद्ध वाहनों से 5.93 लाख रुपये प्रशमन शुल्क वसूल किया तथा इनमें से 42 वाहनों से 509 मीट्रिक टन माल मौके पर उतरवाया गया। बावजूद, ओवरलोडिंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इससे आजिज आकर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संजय सिंह ने खान अधिकारी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने डीएम व प्रदेश शासन के मुख्य सचिव के निर्देशों का हवाला देते हुए क्रशर संचालकों द्वारा जारी की जा रही एमएम 11 के संबंध में कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


ओवरलोडिंग में दो वाहनों पर मुकदमा
झांसी। परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोडिंग पकड़े जाने पर दो ट्रकों के खिलाफ बड़ागांव थाने में प्रीवेंशन आफ डैमेज टू पब्लिक प्रापर्टी एक्ट 1984 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। ट्रक क्रमांक आरजे 05 जीए 7367 में गिट्टी की मात्रा 34 टन तथा आरजे 05 जीए 9297 में 31 टन अधिक पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed