{"_id":"24-27091","slug":"Jhansi-27091-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन की अकाल मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन की अकाल मौत
Jhansi
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। चौबीस घंटे में तीन लोग अकाल मौत के मुंह में समा गए। एक व्यक्ति की फांसी से मौत हो गई जबकि दो महिलाओं की जान झुलसने से चली गई।
प्रेमनगर थानांतर्गत ग्वाल टोली हंसारी में रहने वाले अजय यादव ने किसी बात से क्षुब्ध होकर मंगलवार को रात में करीब साढ़े दस बजे कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगा दी। कुछ देर बाद पत्नी खाना लेकर गई तो उसने कमरे के दरवाजे बंद पाए। आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से झांका। कमरे में पति फांसी के फंदे पर लटक रहा था। पत्नी के शोर मचाने पर घर के लोग इकट्ठा हो गए। दरवाजा तोड़कर अजय को फंदे से उतारकर मेडिकल कालेज ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, महोबा के चरखारी में 19 नवंबर की सायं खाना पकाते समय गंभीर रूप से झुलसी दिनेश की पत्नी सुजाता (22) की मंगलवार रात उपचार के दौरान मेडिकल कालेज में मौत हो गई। इसके अलावा छतरपुर के सरई थानांतर्गत हीरापुर में 19 नवंबर की सायं चाय बनाते समय झुलसी कैलाश यादव की पत्नी चंदा (25) की मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।