{"_id":"24-27075","slug":"Jhansi-27075-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडल मार्च निकाल किया जागरूक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडल मार्च निकाल किया जागरूक
Jhansi
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेड रिबन एक्सप्रेस को अधिक से अधिक लोगों को दिखाने की तैयारियों के क्रम में मंगलवार को कैंडल मार्च निकाल कर लोगों को एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक किया गया।
मुक्ता काशी मंच से बच्चों के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रैली निकाली। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आई पी एस सोलंकी ने कहा कि 21 व 22 नवंबर को स्कूलों के बच्चे अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर रेड रिबन एक्सप्रेस का अवलोकन करें। वहीं, जिला क्षय रोग नियंत्रण अस्पताल के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विनोद यादव ने कहा कि भारत सरकार द्वारा एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रेड रिबन एक्सप्रेस चलाई गई है। यह 21 व 22 नवंबर को रेलवे स्टेशन पर जन सामान्य के अवलोकन के लिए खड़ी रहेगी। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. एस के खत्री ने बताया कि यह प्रदर्शनी निशुल्क है। इसके लिए प्लेटफार्म टिकट लेने की जरूरत नहीं है।
कैंडल मार्च में आर पी राजपूत, रूपेश नामदेव, जावेद अली, कमलेश गुप्ता, चंद्रशेखर, अशीम पांडेय, देवेंद्र व्यास, जगन्नाथ, आर सी भारती, जी सी श्रीवास्तव, अविनाश मिश्रा, राम कुमार, मनीष, शेर सिंह आदि उपस्थित रहे।