{"_id":"24-27072","slug":"Jhansi-27072-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलनकारी आज रोकेंगे शताब्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनकारी आज रोकेंगे शताब्दी
Jhansi
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग फिर से जोर पकड़ने लगी है। मांग को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने बुधवार को भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस को रोकने का फैसला लिया है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने आंदोलनकारियों से निपटने का रणनीति तैयार कर ली है। इसके तहत झांसी स्टेशन पर अनेक थानों का फोर्स और पीएसी तैनात की जाएगी।
वैसे, यह आंदोलन मंगलवार को किया जाना था, मगर रणनीति के तहत इसे एक दिन आगे बढ़ाया गया। मोर्चा अध्यक्ष/ संस्थापक भानु सहाय के नेतृत्व में आगरा से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को झांसी में रोका जाएगा। इस दौरान मोर्चा समर्थक व कार्यकर्ता काफी संख्या में एकत्रित होंगे। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। एएसपी बबलू कुमार के नेतृत्व में नवाबाद समेत तीन थानों का फोर्स और डेढ़ सेक्शन पीएसी रेलवे स्टेशन पर तैनात रहेगी। आरपीएफ, जीआरपी भी रहेगी। एएसपी बबलू कुमार के अनुसार यदि किसी ने कानून को हाथ में लिया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा द्वारा बुधवार को नई दिल्ली भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस को रोकने के फैसले के मद्देनजर रेल प्रशासन ने कमर कस ली है। बुधवार को शताब्दी एक्सप्रेस आरपीएफ व जीआरपी के सुरक्षा घेरे में रहेगी। इसके लिए रणनीति तैयार कर ली गई है। इसके अलावा टिकट चेकिंग स्टाफ को निर्देशित किया गया है कि अनाधिकृत लोग प्लेटफार्म पर दिखाई दें तो कार्रवाई करें।
विज्ञापन