{"_id":"24-26994","slug":"Jhansi-26994-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी- एसटी व ओबीसी छात्रों को दी जाएगी नि:शुल्क कोचिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी- एसटी व ओबीसी छात्रों को दी जाएगी नि:शुल्क कोचिंग
Jhansi
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड क्षेत्र के अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जल्द ही बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा मिलेगी। यूजीसी ने इसके लिए 40 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
बुंदेलखंड क्षेत्र उच्च शिक्षा के मामले में पिछड़ा हुआ है। इस वजह से यहां के विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं। खासकर एससी- एसटी एवं ओबीसी वर्ग के छात्र- छात्राओं को स्थिति बेहद दयनीय है। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को एससी- एसटी व ओबीसी के विद्यार्थियों को बेहतर व नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान करने के लिए चालीस लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। इस राशि से परिसर के अंदर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग का संचालन किया जाएगा। इसमें योग्य प्रोफेसर विद्यार्थियों को नेट, भारतीय व प्रांतीय प्रशासनिक सेवा सहित राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर होने वाली विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कराएंगे। इसका फायदा विश्वविद्यालय परिसर व संबद्ध महाविद्यालय में पढ़ने वाले एससी- एसटी व ओबीसी के विद्यार्थी उठा सकते हैं। कोचिंग का संचालन इस प्रकार किया जाएगा कि इसमें विद्यार्थी अपने नियमित कोर्स को करते हुए शामिल हो सकें। यह एक प्रकार से पार्ट टाइम कोर्स के तौर पर संचालित किया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि अगले साल से इसका संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
यूजीसी सेल के नोडल इंचार्ज प्रो. ए के सक्सेना का कहना है कि यूजीसी से आर्थिक सहायता प्राप्त हो गई है। शीघ्र ही बैठक कर यह योजना लागू कर दी जाएगी।