फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   रानीमहल के सामने ताजिया स्थापित

रानीमहल के सामने ताजिया स्थापित

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। मोहर्रम के मद्देनजर वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई ताजिया इमामबाड़ा समिति के तत्वावधान में रानी महल के सामने ताजिया की स्थापना की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन इंसानियत के रहबर थे। सच्चाई के मार्ग पर चलकर उन्होंने अपनी जान दे दी थी।

परंपरा के अनुसार कोतवाली प्रभारी जे पी यादव ने धूप और लोभान से ताजिया की इबादत की। उन्होंने वर्षों से चली आ रही सांप्रदायिक सद्भाव, प्रेम और एकता के प्रतीक कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे लोगों के दिलों को जोड़ने वाला बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वधर्म सद्भाव समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद्र जैन ने की। उन्होेंने अपने उद्बोधन में कहा कि बाई साब का ताजिया सद्भाव व संस्कृति की मिशाल है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डा. धन्नूलाल गौतम व मोहन नेपाली ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राजू कलेंडर वाले, डा. सुधा गुप्ता, महंत विष्णु दत्त स्वामी, शमीम राज, रंजना विद्रोही, जिनेंद्र जैन, मोहन तिवारी, रवीश त्रिपाठी, मुकेश सिंघल, अरुण द्विवेदी, किशोर वर्मा, ज्योति वर्मा, वंदना पाठक, श्याम शर्मा आदि मौजूद रहे। अंत में ताजिया इमामबाड़ा समिति के अध्यक्ष अब्दुल रसीद ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed