फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बीएड : 1961 ने छोड़ी काउंसलिंग

बीएड : 1961 ने छोड़ी काउंसलिंग

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद द्वारा आयोजित बीएड प्रवेश की तृतीय पूल काउंसलिंग में 1961 अभ्यर्थी शामिल नहीं हुए। सिर्फ 60 उपस्थित हुए, जिनमें से भी 39 अभ्यर्थियों ने च्वॉयस लॉक की। छूटे हुए 03 अभ्यर्थियों ने भी च्वॉयस को लॉक किया।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में सुबह नौ बजे से डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद द्वारा बीएड प्रवेश की तृतीय पूल काउंसलिंग शुरू हुई। काउंसलिंग में पहले दिन 2,50,001 से लेकर 2,52,000 तक रैंक के 2000 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजा गया था। लेकिन, अंतिम समय तक मात्र 60 अभ्यर्थियों ने टोकन प्राप्त किया। सभी प्रमाण पत्रों के वैरीफिकेशन के बाद 39 अभ्यर्थियों ने च्वॉयस लॉक की। वहीं, प्रथम दिन की काउंसलिंग में एक से लेकर 2,50,000 रैंक के छूटे हुए अभ्यर्थियों को भी बुलाया गया था। अंतिम समय तक 09 छूटे हुए अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें से भी मात्र तीन अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र सही पाए गए। काउंसलिंग प्रभारी डा. राजेश सैनी का कहना है कि शनिवार को कम अभ्यर्थी होने के कारण किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आई।
विज्ञापन



06 अभ्यर्थियों ने बोला झूठ
झांसी। डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद द्वारा आयोजित काउंसलिंग में 06 ऐसे अभ्यर्थी भी आए जो पहली काउंसलिंग में भाग ले चुके थे, लेकिन उन्होंने झूठ बोला। ऐसे में बाकी तीन अभ्यर्थियों से शपथ पत्र लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को एक से लेकर 2,50,000 रैंक तक के छूटे हुए अभ्यर्थियों को भी प्रवेश का मौका दिया गया। नियमानुसार अभ्यर्थियों के रिपोर्ट करने पर काउंसलिंग प्रभारी द्वारा प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद फैजाबाद विश्वविद्यालय के कुलसचिव व बीएड काउंसलिंग के नोडल इंचार्ज से फोन पर बातचीत के बाद तय किया जाना था कि अभ्यर्थी को प्रवेश दिया जाए अन्यथा नहीं। शनिवार को 09 छूटे अभ्यर्थी आए। जब प्रमाण पत्रों की जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि इनमें छह अभ्यर्थियों ने झूठ बोला है। वह पूर्व में आयोजित काउंसलिंग में शामिल हो चुके थे। सभी को काउंसलिंग में मौका नहीं दिया गया। साथ ही बाकी तीन से भी एहतियातन झूठ न बोलने का शपथ पत्र लिया गया। शपथ पत्र में लिखा गया कि अगर तथ्य गलत पाए गए तो उन पर वैधानिक कार्यवाही की जाए।

काउंसलिंग के लिए दिन व रैंक तय
-----------------------------
दिनांक ---- रैंक
18 नवंबर - 2,53,001 - 2,56,000
19 नवंबर - 2,56,001 - 2,60,000
20 नवंबर - 2,60,001 - 2,65,000
21 नवंबर - 2,65,001 - 2,70,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed