{"_id":"24-26967","slug":"Jhansi-26967-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बैैंक मैनेजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बैैंक मैनेजर की मौत
Jhansi
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
झांसी। राजस्थान में बैंक मैनेजर के पद पर तैनात एक युवक के लिए धनतेरस पर खरीदी बाइक काल बन गई। शुक्रवार की रात अपने दोस्त के साथ बाइक से सुकुवां ढुकुवां बांध से आ रहे बैंक मैनेजर की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
बबीना थाना क्षेत्र के महावीरन मुहल्ला आरा मशीन निवासी वृंदावन का पुत्र भानुप्रकाश (25) राजस्थान आईसीआईसीआई बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। ग्यारह नंबर को वह दीपावली मनाने राजस्थान से घर से आया और उसी दिन उसने नई बाइक खरीदी। शुक्रवार को वह अपने दोस्त विल्सन को लेकर बाइक से सुकुवां ढुकुवां बांध गया। वहां से दोनों रात के समय वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में पड़ने वाले ग्राम नया खेड़ा के निकट अज्ञात चार पहिया वाहन उन्हें टक्कर मारते हुए भाग गया। टक्कर लगने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके से निकले लोगों ने जब उन्हें सड़क पर तड़पता देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची बबीना पुलिस ने आनन- फानन में दोनों को मेडिकल कालेज भिजवाया। मेडिकल कालेज में परीक्षण उपरांत भानु प्रकाश को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि विल्सन को भर्ती कर लिया गया। हादसे की खबर लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वह मेडिकल कालेज पहुंचे। शनिवार की सुबह पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
झांसी। खेत पर पानी देते समय करंट की चपेट में आए एक ग्रामीण की मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी गयादीन पाल (50) शुक्रवार की शाम खेत पर पानी लगा रहा था। इसी दौरान हाईटेंशन लाइन के खंभे में करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आने से गयादीन अचेत हो गया। आस पास के ग्रामीण चीख सुनकर मौके पर पहुंचे। गयादीन को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आग से जली महिला की मौत
झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम महेबा निवासी भरत लाल की पत्नी भानुमति (35) बारह नवंबर को स्टोव पर खाना बनाते समय आग की चपेट में आने से झुलस गई थी। परिजनों ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। शुक्रवार की रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।