फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   हार - जीत की बाजी पड़ी भारी

हार - जीत की बाजी पड़ी भारी

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
झांसी। शहर के आधा दर्जन स्थानों पर छापामार कर पुलिस ने तीन दर्जन से अधिक जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी का जुआ एक्ट में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना में तैनात उपनिरीक्षक के एन सिंह ने सिद्ध नगर कालोनी के एक घर में छापा मारकर दस जुआरियों सिद्ध नगर कालोनी निवासी सत्येंद्र वर्मा, नरेश कुमार व पप्पू पटैरिया, चंद्रशेखर आजाद मुहल्ला निवासी सर्वेश सोनी, मिशन कंपाउंड निवासी अजय कुमार, दीक्षित बाग निवासी रवींद्र सोनी, सीपरी बाजार निवासी कैलाश साहू, हींगन कटरा निवासी भरत अग्रवाल, झारखड़ियां निवासी विजय सोनी व लोकमान्य तिलक इंटर कालेज के पास निवासी विजय को पकड़ा। पुलिस ने फड़ व जमा तलाशी में इकतीस हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

इसी तरह कोतवाली पुलिस ने ही मुकरयाना स्थित कोरियों के मंदिर के पास जुआ खेल रहे नौ जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपियों के नाम मुकरयाना निवासी लक्ष्मी नारायण, जगदीश चंद्र, टकसाल निवासी मुन्नालाल, बंगला घाट निवासी हरीशंकर, बिसात खाना निवासी सतीश कुमार, महेंद्र पुरी कालोनी निवासी हेमंत कुमार, दतिया गेट निवासी जयप्रकाश, खाती बाबा निवासी भूपेंद्र व खुशीपुरा निवासी बंटी वर्मा बताए गए। पुलिस ने तलाशी में 41,950 रुपये बरामद किए। मिनर्वा चौकी प्रभारी दशरथ सिंह यादव ने सैंयर गेट पर छापा मारकर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए सैंयर गेट निवासी पप्पू कुशवाहा, राई का ताजिया निवासी बाबी, दरीगरान निवासी जावेद खान, कंचनपुरा निवासी भूपेंद्र व राजू रायकवार, न्यू रोड निवासी दीपक, प्रेमनगर निवासी राहुल कुमार व दतिया गेट निवासी रबी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 15300 रुपये बरामद किए। इधर, प्रेमनगर थाना पुलिस ने बिजौली में छापा मारकर राजेंद्र राजपूत के मकान के पास जुआ खेलते हुए केशवपुर निवासी जसवंत, बिजौली निवासी राजू राजपूत, हरनारायण, मनोज यादव, कपूर राजपूत, मनोज राजपूत, संजीव यादव व खनियाधाना निवासी सत्येंद्र राजपूत को पकड़ा। पुलिस ने फड़ व तलाशी में 9250 रुपये बरामद किए। इसी तरह प्रेमनगर क्षेत्र के महाराज सिंह नगर में छापा मारकर पुलिस ने दतिया क्षेत्र के गोधन निवासी नंदलाल, मुन्नालाल, पुलिया नंबर नौ निवासी सरमन, भज्जू व प्रेमनगर निवासी यूसुफ खान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 3030 रुपये बरामद किए गए। प्रेमनगर थाना पुलिस ने राजगढ़ स्थित शंकर मेहता के क्रशर के पास जुआ खेलते हुए वहीं के फूलसिंह, जाहर सिंह व विलेज स्कूल के पास निवासी सूरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 1790 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed