फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   पत्नी की जगह करा रहा था मां को यात्रा, जुर्माना

पत्नी की जगह करा रहा था मां को यात्रा, जुर्माना

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
झांसी। एक फौजी को पत्नी के नाम की जगह मां को यात्रा कराना महंगा पड़ गया। विरोध के बावजूद उसे जुर्माना भरना पड़ा।
विज्ञापन

अमृतसर से दादर जाने वाली 11058 अप पठान कोट एक्सप्रेस के वातानुकूलित तृतीय श्रेणी बी वन कोच की बर्थ संख्या 55,56 पर एक फौजी अपनी मां के साथ यात्रा कर रहा था। टीटीई ने टिकट की जांच में पाया कि यात्री अपनी मां को पत्नी के नाम पर यात्रा करा रहा है। टीटीई ने इस स्थिति में मां को बिना टिकट मानते हुए यात्री से जुर्माना भरने को कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। इसकी सूचना टीटीई ने झांसी कंट्रोल को दी। ट्रेन के झांसी आने पर अन्य टिकट चेकिंग स्टाफ व आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। बाद में यात्री को 1265 रुपये जुर्माना भरना पड़ा।

ट्रेन में छूटे बच्चे को उतारा
झांसी। जम्मूतवी से दुर्ग जाने वाली 12550 अप जम्मूतवी दुर्ग एक्सप्रेस के जनरल कोच में रीताबाई अपने लड़के परमेश्वरी (8) के साथ यात्रा कर रही थी। आगरा स्टेशन पर महिला खाने पीने का सामान खरीदने प्लेटफार्म पर उतरी, तभी ट्रेन चल दी। इस कारण उसका लड़का उससे बिछुड़ गया। बाद में जानकारी झांसी कंट्रोल को दी गई। ट्रेन के झांसी आने पर लड़के को उतार लिया गया। दूसरी ट्रेन से महिला यात्री के आने पर उसे आवश्यक कार्रवाई के बाद लड़का सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


इक्कीस को आएगी रेड रिबन एक्सप्रेस
झांसी। एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रेड रिबन एक्सप्रेस परियोजना फेस 3 के अंतर्गत प्रदर्शनी ट्रेन रेड रिबन एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी गाड़ी झांसी स्टेशन पर इक्कीस नवंबर को आएगी। प्रदर्शनी गाड़ी इक्कीस व बाइस नवंबर को सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक प्लेटफार्म छह के निकट एमएचबी साइडिंग पर जनसामान्य के अवलोकनार्थ खोली जाएगी। बाइस नवंबर की रात यह गाड़ी मथुरा के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed