{"_id":"24-26886","slug":"Jhansi-26886-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे संपत्ति के साथ कबाड़ी समेत नौ गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे संपत्ति के साथ कबाड़ी समेत नौ गिरफ्तार
Jhansi
Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। आरपीएफ ने रेलवे यार्ड से घमेले चोरी करके ले जा रहे आठ बदमाशों को मारुति वैन के साथ मालगोदाम के निकट गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर माल खरीदने वाले एक कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया गया है।
सोमवार की रात त्योहार के मद्देनजर आरपीएफ थाना प्रभारी एस के सिंह टीम के साथ चेकिंग पर थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ बदमाश रेलवे यार्ड से लोहा चोरी करने की फिराक में हैं। सूचना पर पहुंची आरपीएफ टीम ने मालगोदाम के निकट खड़ी मारुति वैन में सवार चार बदमाशों को दो घमेलों के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरपीएफ ने चार बदमाशों को कंधों पर घमेले लादकर लाते समय यार्ड से रंगे हाथों पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के बालाजी रोड निवासी महेश कुशवाहा, कोतवाली क्षेत्र के बाहर उन्नाव गेट निवासी वीरेंद्र कुशवाहा, मानसिंह कुशवाहा, बबीना थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर निवासी रामप्रसाद, बबीना क्षेत्र के मुहल्ला इमलीपुरा निवासी रोहित रायकवार, भेल क्षेत्र के आरामशीन निवासी सूरज अहिरवार, चिरगांव थाना क्षेत्र के कलेक्टर गंज निवासी सुरेश कुशवाहा व बबीना थाना क्षेत्र के सिमरावारी निवासी शंकर बताए। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने झांसी मुस्तरा के निकट केबल तार, घमेले व पाइप भी चोरी किए थे। मंगलवार की सुबह आरोपियों की निशानदेही पर आरपीएफ ने नवाबाद थाना क्षेत्र के एवट मार्केट निवासी मुमताज की कानपुर रोड स्थित कबाड़ी दुकान पर छापा मारा। इस दौरान आरपीएफ ने दुकान से बदमाशों द्वारा बेचे गए चार घमेले, केबल पाइप आदि बरामद करने के बाद कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद माल की कुल कीमत अठारह हजार रुपये बताई गई है। टीम में उपनिरीक्षक वी के यादव, हीरेंद्र, बलवीर सिंह, एच पी सिंह, नरेंद्र परमार आदि शामिल थे। आरपीएफ ने आरोपियों के खिलाफ धारा 3 आरपीयूपी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तकनीकी कारणों से पैसेंजर गाड़ियां रहीं लेट
झांसी। तकनीकी कारणों से मंगलवार को झांसी- इलाहाबाद पैसेंजर व झांसी- कानपुर पैसेंजर अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से गंतव्य के लिए रवाना हुई। इस कारण यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
दीपावली पर भी पैसेंजर ट्रेन समय पर रवाना नहीं हो सकीं। सोमवार की रात देर से रैक आने के कारण सुबह 7.10 बजे जाने वाली 51819 डाउन झांसी- इलाहाबाद पैसेंजर अपराह्न दो बजकर पच्चीस मिनट व सुबह 7.50 बजे जाने वाली 54157 डाउन झांसी- कानपुर पैसेंजर पूर्वाह्न ग्यारह बजकर पच्चीस मिनट पर रवाना हुई। पैसेंजर जाने के इंतजार में यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। छोटे स्टेशनों पर उतरने वाले यह यात्री विचार कर घर से निकले थे कि त्योहार पर समय से पहुंच जाएंगे, लेकिन गाड़ियों की लेटलतीफी ने उनका सारा प्लान चौपट कर दिया।