{"_id":"24-26878","slug":"Jhansi-26878-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता पंजीकरण कैंप 17 को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता पंजीकरण कैंप 17 को
Jhansi
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
झांसी। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत अब पंजीकरण कैंप आयोजित किए जाएंगे। इनका आयोजन तहसील मुख्यालयों पर किया जाएगा।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की अवधि बढ़ा दी गई है। पहले यह अभियान अक्तूबर माह में पूरा किया जाना था, परंतु अब यह नवंबर में भी चलेगा। इसके तहत पिछले माह लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कालेज में मतदाता मेला लगाया गया था। अब निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। जिले में यह कैंप 17 नवंबर को तहसील मुख्यालयों पर प्रात: 10 से सायं चार बजे तक आयोजित किए जाएंगे। शिविर में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, वोटर आईडी प्राप्त करने, पते के संशोधन आदि के लिए आवेदन कर सकेंगे।
कैंप में एक अलग से सामान्य काउंटर बनाया जाएगा, जिसमें संबंधित क्षेत्र से बाहर के मतदाता भी अपना आवेदन कर सकेंगे। उनके आवेदन संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को भेज दिए जाएंगे।