फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   दुर्घटना से मचा हड़कंप, घनघनाते रहे फोन

दुर्घटना से मचा हड़कंप, घनघनाते रहे फोन

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Jhansi
Jhansi Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
झांसी। पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह के पुत्र रवींद्र सिंह की फैजाबाद में सड़क दुर्घटना में हुई मौत की सूचना से जहां क्षेत्र में रविवार को कोहराम मच गया वहीं शिव परिवार लोक कल्याण संस्था के अध्यक्ष नत्थू कुशवाहा, बुंदेलखंड कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र दुबे व अन्य घायलों की कुशलता जानने के लिए शुभ चिंतक बेताब रहे और फोन कर - कर के जानकारी करने लगे रहे।
विज्ञापन

फैजाबाद में रविवार की अल सुबह सड़क दुर्घटना में पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह के पुत्र व महंत लक्ष्मण दास कन्या इंटर कालेज के उप प्रबंधक रवींद्र कुमार सिंह (34) की मौत की खबर से क्षेत्र में कोहराम मच गया। त्योहार पर हुए इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र शोक मग्न हो गया। सूचना लगते ही लोग पूर्व एमएलसी के पारीछा स्थित आवास पर पहुंचे। यहां दिन भर आम जनमानस व राजनीतिक दलों के नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल रहा। रात में पूर्व एमएलसी के भाई दतिया के जिला पंचायत अध्यक्ष विशुन सिंह यादव शव को फैजाबाद से घर लेकर आए। शव के आते ही लोगों के सब्र का बांध टूट गया। चीख - पुकार मच गई। रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव, सदर विधायक रवि शर्मा, महापौर किरण वर्मा समेत विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता, अधिकारी व क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।
विज्ञापन

शिव परिवार लोक कल्याण संस्था के अध्यक्ष नत्थू कुशवाहा, बुंदेलखंड कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र दुबे, ज्ञानेश्वर कुशवाहा व सौरभ तिवारी के घायल होने की सूचना मिलते ही कदीर खान, अवधेश दुबे आदि समेत दर्जनों लोग फैजाबाद को रवाना हो गए जो देर रात इन्हें झांसी लेकर आए। झांसी आने पर तमाम शुभ चिंतक रात में ही हालचाल लेने पहुंचे। गाड़ी को ड्राइवर बामौर निवासी मान सिंह (32) चला रहा था जिसकी लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


असमय साथ छोड़ गए रवींद्र
झांसी। पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह के ज्येष्ठ पुत्र रवींद्र सिंह रविवार को असमय साथ छोड़ कर चले गए। श्याम सुंदर सिंह की चार संतानों में से दोनों बेटियों व रवींद्र सिंह की शादी हो चुकी है। एक छोटा बेटा है। रवींद्र सिंह की पत्नी अनुराधा सिंह से पांच वर्ष का बेटा व दो वर्ष की पुत्री है। रविंद्र सिंह पूर्व एमएलसी के कारोबार को संभाले हुए थे तथा राजनीति में भी वह अपने पिता व चाचा विशुन सिंह को पूरा सहयोग करते थे। घर के बड़े बेटे होने की वह पूरी जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहे थे। लेकिन, काल के क्रूर पंजों ने उन्हें असमय ही उठा लिया।




गाड़ी के एयर बैग दे गए धोखा
झांसी। लग्जरी गाड़ियों में एयर बैग फिट होते हैं, जोकि दुर्घटना के झटके से तुरंत खुल जाते हैं, लेकिन इस घटना में लग्जरी गाड़ी फोर्च्युनर के एअर बैग धोखा दे गए। शिव परिवार लोक कल्याण संस्था के डायरेक्टर कदीर खान ने बताया कि गाड़ी के एअर बैग खुल जाते तो हादसा इतना भयानक नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed