{"_id":"24-26830","slug":"Jhansi-26830-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों ने किया आत्महत्या का प्रयास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लोगों ने किया आत्महत्या का प्रयास
Jhansi
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
झांसी। दो लोगों ने शनिवार को विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत में सुधार है।
कोतवाली थानांतर्गत दतिया गेट निवासी चंद्रभान के पुत्र अखिलेश (36) ने शुक्रवार की रात को विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहीं, जालौन के कुठौंद थानांतर्गत बिरियापुर निवासी राजेंद्र सिंह के पुत्र सनी (24) ने विषाक्त खा लिया। उसे परिजनों ने सुबह मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
आपे की टक्कर से बाइक सवार घायल
झांसी। इलाइट चौराहा पर आपे की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। इसकी रिपोर्ट प्रेमनगर थानांतर्गत मोहल्ला दादा मियां निवासी मोहम्मद सारिक ने दर्ज कराई है। बताया गया कि वह बाइक संख्या यूपी93सी- 9031 से जा रहा था। इलाइट चौराहा पर आपे संख्या यूपी93ई- 6352 की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और वह घायल हो गया।
विज्ञापन
दफ्तर से लैपटॉप चुरा ले गए शातिर
झांसी। एचडीएफसी स्टैंड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी कार्यालय से शातिर लैपटॉप चुराकर ले गए। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराते हुए सर्किल हैड विजय कुमार ने स्टाफ के लोगों के शामिल होने की आशंका जाहिर की है। उन्होंने बताया कि आठ नवंबर को वह अपना लैपटॉप लेकर कार्यालय गए। वहां से वह जरूरी काम से चले गए। जब लौटकर आए तो लैपटॉप गायब मिला।
दुकान पर बैठे व्यक्ति को किया घायल
झांसी। कोतवाली थानांतर्गत गुदरी में शनिवार दोपहर दुकान पर बैठे दुकानदार की पिटाई की गई जिससे वह लहूलुहान हो गया। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए गुदरी निवासी हरिओम ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठा था, तभी नजदीक निवासी कृष्ण गोपाल ने आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने मारपीट कर उसे घायल कर दिया।