फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अवैध धन मांगने के आरोप मेें एसआई के खिलाफ मुकदमा

अवैध धन मांगने के आरोप मेें एसआई के खिलाफ मुकदमा

Sat, 27 Oct 2012 12:00 PM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sat, 27 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
झांसी। एसएसपी कार्यालय में तैनात एएसआई ने दफ्तर में अशोभनीय शब्द कहे जाने, मानसिक उत्पीड़न करने और 20 हजार रुपये की अवैध मांग किए जाने का आरोप लगाते हुए एक उप निरीक्षक (एसआई) के खिलाफ थाना नवाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसपी के आदेश पर हुई जांच के बाद यह रिपोर्ट दर्ज की गई है। वर्तमान में यह उप निरीक्षक जनपद से बाहर तैनात है।
विज्ञापन

रायगंज कालपी जालौन निवासी एएसआई ममता पाठक का आरोप है कि घर पर जुुआ खिलवाने के झूठे आरोप में डीआईजी कार्यालय में तैनात तत्कालीन उप निरीक्षक दिवाकर सिंह नौ जुलाई 2012 को कार्यालय पर आए। दोपहर का लंच का समय होने पर वह घर पर गईं तो वह पीछे-पीछे चले आए। आरोप है कि वह जबरन घर में घुसकर बैठ गए और अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करने लगे। अवैध रूप से 20 हजार रुपये की मांग की। कार्यालय में अशोभनीय शब्द कहने की जानकारी उसने विभागीय कर्मियों को दी। इस पर एक कर्मी ने एसआई को आवाज देकर बुलाया भी मगर अनसुनी करके चले गया। इस मामले की शिकायत के बाद एसएसपी ने जांच करवाई। जांच रिपोर्ट आने के बाद उप निरीक्षक दिवाकर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए। नवाबाद थानाध्यक्ष मंगला प्रसाद तिवारी ने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट धारा 353, 504, 387 और 7/3 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed