{"_id":"24076","slug":"Jhansi-24076-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"असंभव वादे कर सपा ने जनता को छला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असंभव वादे कर सपा ने जनता को छला
Jhansi
Updated Mon, 13 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
झांसी। जनता ने जिस उम्मीद से सपा को बहुमत दिया, सरकार उस पर खरी नहीं उतरी। उसके चार माह के कार्यकाल में पांच बड़े दंगों ने साबित कर दिया कि सपा शासन में अपराधी बखौफ हो गए हैं। चुनावी घोषणापत्र में असंभव वादे कर सपा ने जनता के साथ धोखा किया। सरकार के वरिष्ठ मंत्री अफसरों को चोरी और कमीशनखोरी की छूट दे रहे हैं। प्रदेश विकास की पटरी से उतरने लगा है। रविवार को सांगठनिक गतिविधियों एवं लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने झांसी आए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी और प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उक्त बातें कहीं।
श्री राजभर ने कहा कि बसपा ने अपनी सरकार में पिछड़ों को काफी महत्व दिया था, लेकिन सपा ने उन्हें मंत्री मंडल में ज्यादा स्थान नहीं दिया। कुशवाहा और मौर्य समाज को भी सपा ने कोई महत्व नहीं दिया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण आज भी बसपा के साथ है। विधानसभा चुनाव में बसपा को मिले 32 लाख वोट इसके सबूत हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा, भाजपा व कांग्रेस ने मिलकर बसपा को हराने का काम किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी करने वाले हर व्यक्ति को पार्टी से बाहर करना ठीक नहीं है, लेकिन ज्यादा गंभीर आरोप वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने बांदा छोड़कर बुंदेलखंड की सभी सीटों पर प्रत्याशी की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। झांसी से पं. रमेश कुमार शर्मा एवं जालौन से बृजलाल खाबरी ही पार्टी के प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन
सिद्दीकी ने कहा कि सपा ने चुनाव घोषणापत्र में मुसलिमों को साढ़े अठारह प्रतिशत आरक्षण देने तथा 16 जातियों को अन्य पिछड़ा वर्ग से अनुसूचित जाति में शामिल करने का वादा किया था, जबकि कोई भी राज्य सरकार ऐसा नहीं कर सकती। सपा ने जनता को धोखा देकर सत्ता हथियाई है। उन्होंने प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बयान पर तीखी टिप्पणी की और कहा कि जिस सरकार का वरिष्ठ मंत्री चोरी करो और कमीशन खाओ का बयान देता हो, उस सरकार से क्या उम्मीद की जा सकती है। सरकार का असली चेहरा सबके सामने आने लगा है। जनता इस सरकार से ऊब गई है।