{"_id":"24071","slug":"Jhansi-24071-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री भगवती सागर बसपा से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री भगवती सागर बसपा से निष्कासित
Jhansi
Updated Mon, 13 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
झांसी। पूर्ववर्ती बसपा सरकार में सेवायोजन राज्यमंत्री रहे भगवती प्रसाद सागर को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मंडल जोन कोआर्डिनेटर ने रविवार को उनके निष्कासन की घोषणा की। वे 2007 में मऊरानीपुर से विधायक चुने गए थे।
बहुजन समाज पार्टी में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले भगवती प्रसाद सागर को पार्टी ने भोगनीपुर से बुलवाकर 2007 में मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़वाया था। उन्होंने न केवल इस सीट से जीत हासिल की बल्कि मायावती सरकार में सेवायोजन राज्यमंत्री भी बनाए गए। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काटकर राजेंद्र राहुल को प्रत्याशी बनाया था तथा भगवती प्रसाद सागर को झांसी जनपद की राजनैतिक गतिविधियों में दखल न देने के निर्देश दिए गए थे। चुनाव में मऊरानीपुर सीट गंवाने के बाद पार्टी की तरफ से भगवती प्रसाद सागर के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियाें में लिप्त रहने के आरोप लगने लगे। पार्टी सुप्रीमो मायावती तक आरोपों की सूची पहुंचाई गई। रविवार को झांसी में हुए बसपा की कार्यकर्ता बैठक में फिर मुद्दा उठाया गया कि मऊरानीपुर की पक्की सीट भगवती प्रसाद सागर की दखलदांजी के कारण पार्टी के हाथ से निकल गई।
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने तत्काल मंडल जोन कोआर्डिनेटर मुकेश अहिरवार को भगवती प्रसाद सागर को पार्टी से निष्कासित करने का निर्देश दिया। मंडल जोन कोआर्डिनेटर ने उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा करते हुए पत्र भी जारी कर दिया है।