फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   97 percent vote in the Legislative Council

विधान परिषद में 97 प्रतिशत मतदान

Fri, 04 Mar 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 04 Mar 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
97 percent vote in the Legislative Council
झांसी। विधान परिषद के झांसी-जालौन-ललितपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को मतदान हुआ। इस दौरान तीनों जनपदों के 97.92 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक व स्थानीय अधिकारी मतदान के दौरान भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन


विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र में बनाए गए 37 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतदान की शुरुआत हुई। शुरुआत से ही केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही लगी रही। पूर्वाह्न तक अधिकांश मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। इसके बाद सायं चार बजे तक इक्का-दुक्का मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचे। विधान परिषद के निर्वाचन में मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के 3,222 मतदाताओं में से 97.92 फीसदी ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। झांसी में 1262 मतदाताओं में से 1228 यानी 97.30 प्रतिशत, जालौन में 1078 में से 1053 यानी 97.68 प्रतिशत तथा ललितपुर में 878 में से 870 यानी 99.08 फीसदी वोटरों ने वोट डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान के दौरान जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए चुनाव कंट्रोल रूम का जायजा लिया। साथ ही जिला पंचायत, बड़ागांव ब्लाक व चिरगांव ब्लाक के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा।


बीकेडी में जमा हुईं मतपेटियां
झांसी। मतदान उपरांत तीनों जनपदों के मतदान केंद्रों से पोलिंग पार्टियों द्वारा मतपेटियां बुंदेलखंड महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा कराई गईं। यहां देर रात तक मतपेटियां जमा होती रहीं। स्ट्रांग रूम के चारों ओर पुलिस का कड़ा पहरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed