{"_id":"64b5a2140fd6d83e5a0a99fb","slug":"956-teams-formed-in-the-district-will-go-door-to-door-to-prepare-list-of-patients-jhansi-news-c-131-1-ltp1003-1012-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जिले में 956 टीमें गठित, घर-घर जाकर मरीजों की तैयार करेंगे सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जिले में 956 टीमें गठित, घर-घर जाकर मरीजों की तैयार करेंगे सूची
Tue, 18 Jul 2023 01:48 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के साथ दस्तक पखवाड़े की शुरुआत हो गई। इस दौरान फ्रंट लाइन कर्मचारियों की कुल 956 टीमें गठित की गई हैं। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर - घर जाकर बुखार के मरीज, खांसी, जुकाम के मरीज, टीबी, कुष्ठ से ग्रसित रोगी, कुपोषित बच्चे और मच्छरों के लार्वा पाए जाने वाले घरों की सूची तैयार की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद ने बताया कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी संचारी रोगों की रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक जुलाई से 31 जुलाई और दस्तक अभियान 17 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जाना है। इस दौरान आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार के मरीज, खांसी जुकाम के मरीज, टीबी, कुष्ठ से ग्रसित रोगी, कुपोषित बच्चे एवं मच्छरों के लार्वा पाए जाने वाले घरों की सूची तैयार करेंगी। इस मौके पर वेक्टर बोर्न के नोडल अधिकारी डॉ आरएन सोनी, जिला मलेरिया अधिकारी मुकेश जौहरी, डॉ सौरभ सक्सेना, सहायक मलेरिया अधिकारी अजब सिंह आदि ने संचारी रोग नियंत्रण की जानकारी दी।