{"_id":"6876b42ddab2f068c109ce1b","slug":"94-driving-licenses-suspended-128-vehicles-blacklisted-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-598539-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 94 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, 128 वाहन ब्लैक लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 94 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, 128 वाहन ब्लैक लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बार-बार यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई की है। तीन माह में 94 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं तो वहीं 128 वाहनों को काली सूची में डाला गया। इसके साथ ही संबंधित को नोटिस भी दिए गए हैं। यदि सुधार नहीं होता है तो ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन का पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा।
सड़क हादसों में कमी लाने के लिए जागरुकता के साथ ही अब बार-बार नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की गई है। परिवहन विभाग अब ऐसे वाहनों को सूचीबद्ध कर रहा है, जिनका बार-बार चालान और शमन शुल्क भी नहीं जमा किया गया। अप्रैल से जून तक परिवहन विभाग ने झांसी में 94 चालकों के डीएल सस्पेंड कराए हैं। इनमें झांसी क्षेत्र के 88 तो वहीं दूसरे प्रांतों से संस्तुति होकर आए 5 वाहन चालकों के डीएल निलंबित कराए गए हैं।
इन मामलों में की गई कार्रवाई
गत वर्ष 965 डीएल किए गए थे निरस्त
यातायात नियमों की अनदेखी करने पर पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में 965 वाहनों चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए थे। इसमें 786 झांसी परिक्षेत्र के थे। वहीं, 179 दूसरे प्रांतों से संस्तुति होकर आए मामलों में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
I
I
I
I
I
I
Iबार-बार नियम तोड़ने वालों का पहले 3 माह के लिए डीएल निलंबित किया जाता है। इसके बाद भी यदि वाहन चालक नहीं मानता है तो दोगुना जुर्माना और इसके बाद सीधे ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर दिया जाता है। पूर्व में लाइसेंस निरस्तीकरण के बाद अब फिर से 94 डीएल निलंबित करते हुए 128 वाहनों को ब्लैक लिस्ट किया गया है। - हेमचंद्र गौतम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन, झांसीI