फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   मोबाइल बताएगा शराब असली है या नकली

मोबाइल बताएगा शराब असली है या नकली

Sat, 02 Feb 2019 04:34 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 02 Feb 2019 04:34 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल बताएगा शराब असली है या नकली
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रदेश में बिकने वाली शराब असली है या नकली, इसकी पहचान अब मोबाइल से भी हो सकेगी। आबकारी विभाग ने ऐसा एप तैयार किया है, जिसके जरिए बोतल के होलोग्राम को स्कैन कर असली और नकली की पहचान की जा सकेगी। आबकारी विभाग का यह एप एक अप्रैल से पूरे प्रदेश में लागू होगा।
विज्ञापन


आबकारी नीति वर्ष 2018-19 के तहत ट्रैक एंड ट्रेस प्रणाली में शराब की पेटियों पर बार कोड चस्पा किया गया है। बोतलों पर भी क्यूआर कोड चस्पा करना शुरू कर दिया गया है। इस बार-कोड व क्यूआर कोड की स्कैनिंग करके शराब निर्माता की जानकारी, बॉटलिंग की तारीख व एमआरपी का विवरण जाना जा सकता है। इससे कोई भी व्यक्ति नकली शराब की पहचान आसानी से कर सकता है।
विज्ञापन


कोड की स्कैनिंग करने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए आबकारी विभाग ने यूपीईसीआईएसईस्केनर नामक मोबाइल एप लांच किया है। इस एप के जरिए शराब की बोतल पर अंकित क्यूआर कोड का स्कैन कर जाना जा सकता है कि वह कहां बनी है। उसका दाम कितना है। साथ ही कहां के लिए भेजी गई है। इसे गूगल प्ले स्टोर के अलावा आबकारी विभाग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटयूपीईसीआईएसईडॉटकॉम से भी डाउनलोड किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब की पहचान के लिए 1 अप्रैल से लागू होने वाला एप लाभकारी साबित होगा, इससे विभाग को भी काफी सहूलियत होगी। इसके लिए शराब की बोतलों पर बारकोड व क्यूआर कोड अंकित रहेगा।
गंगाराम, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed