फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   आयुर्वेदिक कॉलेज: 150 प्रकार की दवाएं मिलेंगी-City

आयुर्वेदिक कॉलेज: 150 प्रकार की दवाएं मिलेंगी-City

Sun, 03 Jun 2018 04:28 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 04:28 AM IST
विज्ञापन
आयुर्वेदिक कॉलेज: 150 प्रकार की दवाएं मिलेंगी-City
आयुर्वेदिक कॉलेज में मिलेंगी 150 प्रकार की दवाएं
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में जल्द ही मरीजों को 150 प्रकार की दवाएं मिलने लगेंगी। कॉलेज के चिकित्सालय के लिए शासन से छह लाख रुपये दवाओं का बजट मिल गया है। जल्द ही दवाओं की खरीद की जाएगी।
आयुर्वेदिक कॉलेज ने शासन को दवाओं के लिए बीस लाख रुपये के बजट का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। कॉलेज प्रशासन का मत था कि यदि इतना बजट मिल जाता है, तो चिकित्सालय आने वाले सभी मरीजों को नि:शुल्क दवाएं मिल सकेंगी। शासन ने पहली किस्त के रूप में छह लाख रुपये का बजट दे दिया है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेश चंद्रा ने बजट मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक सिर्फ 57 प्रकार की दवाएं ही खरीदी जाती थीं, लेकिन शासन ने दवाओं की संख्या बढ़ाकर 150 कर दी है। ऐसे में इस बार के बजट से ज्यादा दवाएं अस्पताल के लिए खरीदी जा सकेंगी।
विज्ञापन


ओपीडी में आते हैं डेढ़ सौ मरीज
आयुर्वेदिक कॉलेज के चिकित्सालय में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ओपीडी होती है। चिकित्सालय में शरीर क्रिया, काय चिकित्सा, पंचकर्मा, शल्य, स्वस्थवृत, शालाक्य, स्त्री प्रसूति, बाल रोग आदि विभागों में मरीज का इलाज होता है। प्रतिदिन लगभग डेढ़ सौ मरीज ओपीडी में चिकित्सीय परीक्षण कराने आते हैं। अस्पताल में 60 बेड हैं। जरूरत पड़ने पर मरीज को भर्ती किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मरीज ने बयां किया दर्द
................................
बाहर से खरीदते महंगी दवाएं
चिकित्सालय में इलाज तो ठीक होता है, कुछ दवाएं भी मिल जाती हैं। इसके अलावा बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ती हैं। इससे जेब पर भार पड़ता हैं। - मनमोहन सिंह, सिविल लाइन।


सभी दवा नहीं मिल पातीं
आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से बीमारी जड़ से खत्म होती है। इसलिए यहां आते हैं लेकिन दवाएं पूरी नहीं मिलने से समस्या होती है। - सुनील कुमार, मिशन कंपाउंड

सिर्फ डॉक्टरी परीक्षण होता
चिकित्सालय में सिर्फ डॉक्टरी परीक्षण होता है। एक-दो को छोड़कर अधिकतर दवाएं बाहर से ही खरीदनी पड़ती हैं। - अहसान, नंदनपुरा

खूब पैसे हो रहे हैं खर्च
त्वचा की समस्या को लेकर अस्पताल में इलाज करा रही हूं। हर बार बाहर से दवाएं खरीदने पर खूब पैसे खर्च होते हैं। - रंजन, तिलयानी बजरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed