फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   90,279 cases settled in Lok Adalat amid lawyers' strike

Jhansi News: अधिवक्ताओं की हड़ताल के बीच लोक अदालत में निपटे 90,279 मामले

Sat, 09 Sep 2023 11:32 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
90,279 cases settled in Lok Adalat amid lawyers' strike
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान कुल 90,279 मामले सुलझाए गए। यह अभी तक सर्वाधिक सुलझाए गए मामले हैं। इन सभी मामलों को आपसी सुलह-समझौते के साथ निपटाया गया। खास बात यह है कि लोक अदालत में निपटे इन मामलों की अपील नहीं की जा सकेगी। अधिवक्ताओं ने लोक अदालत का भी बहिष्कार किया लेकिन, इसका मामूली असर ही देखने को मिला।
लोक अदालत की शुरूआत जनपद न्यायाधीश पदम नारायण मिश्र ने दीप प्रज्जवलित करके की। अधिवक्ताओं के हड़ताल पर होने की वजह से कोर्ट के सामने अधिवक्ता हाजिर नहीं हुए लेकिन, वैवाहिक मामले, शमनीय आपराधिक वाद, राजस्व वाद, विद्युत उपभोक्ता वाद, श्रम वाद, बैंक ऋण संबंधी वाद, जनहित गारंटी अधिनियम, वाहन जुर्माना, वाहन बीमा विवाद, वाहन दुर्घटना विवाद समेत अन्य वाद आपसी समझौते के आधार पर सुलझा लिए गए। देर शाम तक कुल 90279 मामले सुलझाए गए। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष आनंद प्रकाश, नोडल अधिकारी, अविनाश सिंह, बैंकों के प्रतिनिधियोें समेत विधिक सेवा प्राधिकरण सेवा से जुड़े पदाधिकारी समेत अपर जिला जज एवं सचिव भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन




सोमवार को होगी आम सभा की बैठक
बार अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला के मुताबिक हड़ताल पर आगे फैसला करने के लिए सोमवार को आम सभा की बैठक आहूत की गई है। बैठक में सर्वसम्मति से आगे के आंदोलन के बारे में फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed