{"_id":"5f47f7288ebc3e1960391b26","slug":"90-meter-road-is-not-made-in-six-months-reporters-news-jhs1748455191","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीने में नहीं बन सकी 90 मीटर सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह महीने में नहीं बन सकी 90 मीटर सड़क
विज्ञापन
दतिया गेट के पास नाले की लिए खोद दी सड़क, काम रुका पड़ा है।
- फोटो : REPORTERS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नगर निगम शहर के विकास कार्यों को समय से पूरा करने की बात करता है। लेकिन रहबर स्कूल वाली गली में नगर निगम के अधिकारी छह महीने में एक 90 मीटर सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं करा पाए। निर्माण कार्य के चलते सड़क पर पड़े मलबे के चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
वार्ड नंबर 39 दतिया गेट बाहर क्षेत्र में मोहल्ला रहबर स्कूल वाली गली में सड़क और नाली के निर्माण कार्य को नवंबर 2019 में प्रस्तावित कर टेंडर किया गया, लेकिन ठेकेदार ने फरवरी से काम शुरू किया। इसके बाद से आज तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। जबकि ठेकेदार ने पूरी आरसीसी सड़क को नाली बनाने के लिए खुदवा दिया। जगह-जगह मलबा पड़ा होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वहीं बरसात में मिट्टी के चलते फिसलन और कीचड़ होने से लोग हादसे के शिकार हो रहे हैं। पार्षद अजीदा मकरानी का कहना है कि निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए। साथ ही कार्य के दौरान सड़क के बीच में नाली बनाई जा रही है। इसकी जगह दो फीट का पाइप डाला जाए।
छह महीने से सड़क बन रही है, लेकिन आज तक निर्माण पूरा न हो सका। इसके चलते दिक्कत है। - अयाज हुसैन
सड़क और नालियां खुदी पड़ी हैं। बरसात में पूरी सड़क पर कीचड़ और फिसलन हो जाती है। - अल्ताफ
सड़क पर आए दिन लोग हादसे के शिकार होते हैं। काम की रफ्तार काफी धीमी है। ठेकेदार भाग जाता है। - नसरीन बानो
सड़क निर्माण अधूरा होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए। - अजहर अली