फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   9 hajar karmchariyo ki lagegi chunav me duty

नौ हजार कर्मचारियों की लगेगी चुनावी ड्यूटी

Wed, 24 Mar 2021 08:01 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
9 hajar karmchariyo ki lagegi chunav me duty
पंचायत चुनाव में डयूटी लगाने का चार्ट बनना शुरू हो गया है। - फोटो : ???? ????
नौ हजार कर्मचारियों की लगेगी चुनाव में ड्यूटी
विज्ञापन

झांसी। पंचायत चुनाव कराए जाने को लेकर प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। इस चुनाव में करीब नौ हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी। इसके लिए चुनाव कार्यालय में कर्मचारियों का ड्यूटी चार्ट तैयार हो रहा। अधिसूचना जारी होने के बाद इन कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी जाएगी।
राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के चुनाव एक साथ कराने का फैसला किया। जबकि पहले दो-दो पदों के समूह में चुनाव होते थे। नई व्यवस्था में झांसी के सभी ब्लॉकों में एक दिन में मतदान होगा। इसी तरह जालौन एवं ललितपुर में भी एक दिन में मतदान होगा। आयोग का तर्क है चरणवार चुनाव में गड़बड़ी की आशंका सर्वाधिक होती है। एक दिन में ही मतदान कराने से उम्मीदवार अपने निर्वाचन इलाकों में व्यस्त रहेंगे। इससे गड़बड़ियां रोकी जा सकेंगी हालांकि इससे चुनाव कर्मियों पर दबाव सर्वाधिक होगा। आयोग ने कर्मचारियों की संख्या में भी कटौती की है। पिछली बार वन प्लस फोर फार्मूले के आधार पर कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी लगी थी। लेकिन अबकी बार वन प्लस थ्री के आधार पर कर्मचारी तैनात किए जाने हैं।
विज्ञापन

जनपद में चुनाव के लिए कुल नौ हजार कर्मियों की जरूरत बताई है। शुरू में केंद्रीय कर्मचारियोें की भी ड्यूटी लगाए जाने की बात चल रही थी। लेकिन जनपद में करीब 13 हजार राज्य कर्मचारी मौजूद हैं। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण आज
पंचायत चुनावों को लेकर नियुक्त किए गए जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के लिए एक दिनी प्रशिक्षण शिविर बृहस्पतिवार को दीनदयाल सभागार में आयोजित किया गया है। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी के मुताबिक प्रशिक्षण शिविर दोपहर ग्यारह बजे से आरंभ होगा। इसमें सुपर जोनल मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षणीय मजिस्ट्रेट हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed