फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   8500 labor isolate

ग्रामीण क्षेत्रों में पलायन कर लौटे साढ़े आठ हजार श्रमिक एकांतवास में

Fri, 03 Apr 2020 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
8500 labor isolate
झांसी। लॉकडाउन होने के बाद देश के विभिन्न राज्यों से पलायन कर श्रमिकों के लौटने का सिलसिला जारी है। जनपद की 496 ग्राम पंचायतों में ही अब तक साढ़े आठ हजार लोग क्वारंटीन (एकांतवास) किए जा चुके हैं। ग्राम प्रधानों की सतर्कता की वजह से इनकी सूचनाएं ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दी गई हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण विदेशों और गैर राज्यों से लौटे लोगों की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। जो लोग स्वस्थ होते हैं, उन्हें क्वारंटीन कर दिया जाता है। वहीं, जिन्हें खांसी, जुकाम और बुखार होता है, उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर सैंपल जांच के लिए भेजा जाता है। जिले में सोमवार तक महज 1200 लोग क्वारंटीन किए गए थे लेकिन लॉकडाउन के कारण दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हरियाणा समेत देश भर से पलायन कर श्रमिकों के लौटने का सिलसिला जारी है। इस कारण एकांतवास में रखे जाने वालों का आंकड़ा बढ़ गया है। जिले की 496 ग्राम पंचायतों में अब तक साढ़े आठ हजार लोग एकांतवास में रखे गए हैं। बताया गया कि बाहर से आने वालों की सभी ग्राम प्रधान से लगातार सूचना मांगी जा रही है। इन्हें ऑनलाइन पोर्टल पर फीड किया जा रहा है। ये लोग स्कूलों, महाविद्यालयों, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्रों में क्वारंटीन किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed