फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   841 teacher,s ne jatayi english school me pdane ki ikcha

841 शिक्षकों ने जताई अंग्रेजी स्कूलों में पढ़ाने की इच्छा

Thu, 27 Jun 2019 08:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
841  teacher,s ne jatayi english school me pdane ki ikcha
English school - फोटो : demo
841 शिक्षकों ने जताई अंग्रेजी स्कूलों में पढ़ाने की इच्छा
विज्ञापन

झांसी। बेसिक शिक्षा विभाग के पचास स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम किया जा रहा हैं। इनमें दो सौ शिक्षकों की तैनाती की जानी है। इसके लिए 841 शिक्षकों ने आवेदन किया है। शिक्षकों का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से होगा। परीक्षा 29 जून को आयोजित की जाएगी।
शहर क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाकों में विद्यार्थी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढे़, इसके लिए प्राइमरी व उच्च प्राइमरी 50 स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम किया जा रहा है। प्रत्येक ब्लॉक में इनकी संख्या 5 - 5 है। विभागीय जानकारी के अनुसार प्राइमरी में सहायक अध्यापक के लिए 543, हेडमास्टर के लिए 198 और जूनियर में पढ़ाने के लिए 100 आवेदन आए है, जिनमें 20 हेडमास्टर पद के लिए हैं।
विज्ञापन

इन पदों के लिए 841 शिक्षकों ने आवेदन किया है। इनमें चयन के लिए शिक्षक 29 जून को लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा देंगे। सभी आवेदक शिक्षकों के प्रवेश पत्र वितरित किए जा रहे हैं। इसके बाद साक्षात्कार लिया जाएगा। बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि पांच सदस्यीय समिति साक्षात्कार लेगी। परीक्षा के लिए तैयारियां कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed