फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   84 lakh map passed in just twenty two thousand

महज बाइस हजार में पारित कर दिया 84 लाख का नक्शा

Sat, 24 Jul 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
84 lakh map passed in just twenty two thousand
झांसी। जेडीए सीमा में शामिल ग्राम एवं नगर पंचायतें बेहिचक आवासीय एवं व्यवसायिक भवनों के मानचित्र पारित कर रही हैं। रक्सा ग्राम पंचायत ने कुछ दिनों पहले एक बड़े व्यवसायिक इमारत का नक्शा करीब 22 हजार जमा कराकर पारित कर दिया जबकि जेडीए को इससे करीब 84 लाख रुपये हासिल होते। इस मामले के सामने आने के बाद इसने तूल पकड़ लिया। जेडीए प्रशासन ने इसकी शिकायत शासन से की है।
विज्ञापन

दरअसल, 26 नवंबर 2013 को झांसी विकास प्राधिकरण का सीमा विस्तार हुआ। जिसमें नगर पालिका बरुआसागर एवं नगर पंचायत बड़ागांव के 61 गांव शामिल कर दिए गए। इसके बाद जेडीए सीमा कचहरी चौराहा की परिधि से करीब बीस किलोमीटर दूर तक फैल गई। अब जेडीए की सीमा शिवपुरी रोड पर ग्राम डेली से बढ़कर रक्सा, ग्वालियर रोड में करारी से बढ़कर अंबाबाय, कानपुर रोड में गोरामछिया से बढ़कर पारीछा, मऊरानीपुर रोड में भगवंतपुरा से बढ़कर बरुआसागर तक पहुंच गई है। उसका सीमा विस्तार भले हो गया लेकिन, यहां निर्मित होने वाले भवनों के मानचित्र पहले की तरह अभी भी नगर पालिकाएं से लेकर ग्राम पंचायतें हील पास कर रही हैं।
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले रक्सा में एक बड़े व्यवसायिक घराने के 19384 वर्गफुट में निर्माणाधीन सिटी गैस स्टेशन का नक्सा ग्राम पंचायत ने पारित कर दिया। ग्राम सचिव की ओर से दो रुपये प्रति वर्गफुट की दर से डिमांट नोट जारी करके पैसा जमा करा लिया गया। प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक ग्राम पंचायत ने करीब 22 हजार रुपये ही जमा कराए जबकि प्राधिकरण को इससे करीब 84 लाख रुपये हासिल होते। इसकी भनक प्राधिकरण प्रशासन को लगी, तब उन्होंने इस पर एतराज जताया। उनका कहना है ग्राम पंचायतें सरकारी खजाने को चपत लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश दीक्षित का कहना है राजस्व गांव के नाम से नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस मामले में विधिक परामर्श लिया जा रहा है। शासन को भी अवगत कराया गया है। जिस पत्र के आधार पर कंपनी से शुल्क जमा कराया गया, उसकी भी जांच कराई जा रही है।

अब इन गांवों तक फैल चुका जेडीए
बरुआसागर क्षेत्र के लक्ष्मनपुरा, वनगुवां, नोटक्षीर, कोलवा, बरेठी, फुटेरा,बरुआसागर, हरपुरा, ताल रमन्ना, घुघुवा, चिपलौट, दानीपुरा जबकि बड़ागांव क्षेत्र के दौन, दुनारा, सुजाटा, भूपनगर, बचावली खुर्द, बचावली बुजुर्ग, बड़ागांव, तौरबराटा, बराटा, पारीछा, रिछौरा, मथनपुरा, रमपुरा, मड़ोरा, गढ़मऊ, पठेश्वर, आरी, बेहटा, भरारी, लकारा, रूंदकरारी, रौनीजा, अंबाबाय, चंद्रा, कलोथरा, सारमऊ, सिमरा, गेवरा, रक्साक्षेत्र के पुनावली कलां, डोमागोर, ढिकौली, कोटखेरा, रक्सा, डगरवाहा, पठारी, डोंगरी, गुढ़ा, रमपुरा, मठ, बाजना, बमेर, राजापुर, गागौनी, मुरारी, चमरुआ, किल्चवारा खुर्द, किल्चवारा बुजुर्ग, बैदोरा, खजराहा खुर्द एवं खजराहा बुजुर्ग गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed