फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   शराब के नशे में खंडित किया शिव लिंग, हंगामा

शराब के नशे में खंडित किया शिव लिंग, हंगामा

Sun, 30 Sep 2018 01:29 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में खंडित किया शिव लिंग, हंगामा
शराब के नशे में खंडित किया शिव लिंग, हंगामा
विज्ञापन

विरधा/ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विरधा कस्बा निवासी एक युवक ने शराब के नशे में धुत होकर प्राचीन शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार की सुबह जानकारी लगते ही ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और बाजार बंद करवाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विरधा कस्बे में एक चबूतरे पर सौ साल पुराना शिवलिंग स्थापित है। शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों ने देखा कि शिवलिंग को किसी व्यक्ति ने क्षतिग्रस्त दिया है और चबूतरा भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और बाजार बंद करवाने लगे। इसकी भनक लगते ही सीओ सिटी हिमांशु गौरव, कोतवाली प्रभारी सभाजीत मिश्रा मौके पर जा पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि कस्बा निवासी राजेंद्र पुत्र कल्लू अहिरवार शराब के नशे का आदी है, आए दिन वह शराब के नशे में अंबेडकर पार्क में आने जाने वाले व कस्बे के लोगों के साथ अभद्रता कर विवाद करता रहता है। शुक्रवार की देर रात आरोपी ने शराब के नशे में धुत होकर लोहे की छड़ से प्रहार कर शिवलिंग और चबूतरे को तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed