फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   विकलांग दिवस पर खबर-City

विकलांग दिवस पर खबर-City

Sun, 03 Dec 2017 09:17 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
विकलांग दिवस पर खबर-City
फोटो
विज्ञापन

आफरीन, अमन, नेहा ने किया शानदार प्रदर्शन
सब हेड: लाल स्कूल में दिव्यांग विद्यार्थियों खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
विश्व विकलांग दिवस पर रविवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें दिव्यांग बच्चों में आफरीन, अमन, नेहा ने शानदार प्रदर्शन किया, जिन्हें पुरस्कृत किया गया।
नईबस्ती स्थित लाल स्कूल में संचालित एक्सीलेरेटेड लर्निंग कै ंप परिसर में हुई सांस्कृतिक प्रतियोगिता में दृष्टिबाधित विद्यार्थियों में आफरीन ने पहला, प्रेम ने दूसरा, रश्मि ने तीसरा, मटकी फोड़ में कृष्णकांत ने पहला, अंकेश ने दूसरा, सफल ने तीसरा, म्युजिकल चेयर में रोहित ने पहला, रश्मि ने दूसरा, अर्जुन ने तीसरा, ब्रेल वाचन में आफरीन ने पहला, अमर ने दूसरा, प्रेम ने तीसरा, ब्रेल लेखन में अमन ने पहला, अजय ने दूसरा, अर्जुन ने तीसरा, मोती पिरोने में अमन ने पहला, रागिनी ने दूसरा, सफल ने तीसरा, बिंदी लगाना प्रतियोगिता में अर्जुन ने पहला, अजय ने दूसरा व मुकुल ने तीसरा स्थान हासिल किया। श्रवण बाधित बालिकाओं की दौड़ में नेहा ने पहला, रागिनी ने दूसरा, वैष्णवी ने तीसरा, जूनियर वर्ग में ईशा ने पहला, मुस्कान ने दूसरा, विशाखा ने तीसरा, चम्मच दौड़ में अमन ने पहला, नेहा ने दूसरा, काजल ने तीसरा, जलेबी पकड़ दौड़ में विशाल ने पहला, शिवम ने दूसरा, राजकुमार ने तीसरा, प्राथमिक वर्ग की दौड़ में यश ने पहला, गोलू ने दूसरा, अजय ने तीसरा स्थान पाया। अस्थि बाधित विद्यार्थियों की सुलेख में प्रिंस ने पहला, दीपक ने दूसरा, सपना ने तीसरा, मानसिक मंदता विद्यार्थियों की सामान्य दौड़ में जानू ने पहला, रामू ने दूसरा, रज्जाक ने तीसरा, बालिका वर्ग में प्रीति ने पहला, गरिमा ने दूसरा, निशा ने तीसरा, चम्मच दौड़ में नंदनी ने पहला, रज्जाक ने दूसरा, फैजल ने तीसरा, मोती पिरोना में युवराज ने पहला, फिजा ने दूसरा, तस्लीम ने तीसरा, चित्र में रंग भरना में प्रीति ने प्रथम, तस्लीम ने द्वितीय, जानू ने तृतीय स्थान पाया। बहु दिव्यांग वर्ग की बाल फेंकना प्रतियोगिता में आरव ने पहला, रौनक ने दूसरा, नजीब ने तीसरा स्थान पाया। सभी विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रवि शर्मा, जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान, मुख्य विकास अधिकारी ए दिनेश कुमार, बीएसए हरिवंश कुमार और वित्त एवं लेखाधिकारी सीमा पांडेय ने किया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी दिव्यांगों को प्रकृति कोई न कोई विशेष गुण अवश्य प्रदान करती है। इन्हें सही दिशा प्राप्त हो जाए, तो यह अपने क्षेत्र में अच्छी उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी रचना श्रीवास्तव, समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक रत्नेश त्रिपाठी, रमेश चंद्र, राणा प्रताप, सर्वेश सक्सेना, बृजराज सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी में ब्रह्मनारायण श्रीवास्तव, जमील अहमद, शिक्षक में प्रेमा देवी, मालती देवी, चौधरी धर्मेंद्र सिंह, चंदा त्रिपाठी, घनश्याम भारती, अफजल, अनीस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed