फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   रात में आधा घंटा कहकर घर से निकला पर सुबह आई मौत की खबर

रात में आधा घंटा कहकर घर से निकला पर सुबह आई मौत की खबर

Mon, 16 Oct 2017 01:19 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
रात में आधा घंटा कहकर घर से निकला पर सुबह आई मौत की खबर
रात में आधा घंटा कहकर घर से निकला पर सुबह आई मौत की खबर
विज्ञापन

महरौनी- ग्राम छायन के अजान गांव की तरफ जाने वाले रास्ते में नहर किनारे बैंककर्मी अमिताभ का शव मिलने के बाद गांव में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। ग्रामीण दबी जुबान में इसे अवैध संबंधों के चलते हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस ने भी इस दिशा में अपनी जांच को आगे बढ़ाने के संकेत दिए हैं। शव की शिनाख्त होने के बाद यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि मृतक घटनास्थल पर किन परिस्थितियों में पहुंचा। पुलिस इसकी छानबीन में जुट गई है और मडावरा जाकर मृतक की पत्नी से पूछताछ की। मृतक अमिताभ की पत्नी सीमा ने बताया कि उसके पति ने 14 अक्तूबर की शाम काफी शराब पी रखी थी। वह घर से बाहर जाने की जिद कर रहा था, लेकिन सीमा ने मना किया और दरवाजे पर ताला डाल दिया, लेकिन अमिताभ दीवार फांद कर घर से बाहर निकल गया। सीमा के मुताबिक कुछ देर बाद उसकी अमिताभ से फोन पर बात हुई तो अमिताभ ने उससे आधा घंटे में घर वापस लौटने की बात कही थी, लेकिन वह पूरी रात घर नहीं आया और सुबह उसकी मौत का समाचार मिला।

बताते चलें कि जिस जगह पर बैंककर्मी का शव मिला है वह स्थान लंबे समय से देह व्यापार के लिये बदनाम हैं। लगभग दो साल पहले घटनास्थल से थोड़ी ही दूरी पर अजान तिराहा के समीप पीडब्ल्यूडी विभाग के एक बेलदार की हत्या हुई थी और तब आरोपी महिला को देह व्यापार के आरोप में जेल भी भेजा गया था। अभी पिछले हत्याकांड की गुत्थी पुलिस सुलझा भी नहीं पायी थी कि अमिताभ की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। युवक इस जगह कैसे और क्यों पहुंचा, यह सवाल जांच का विषय है। मृतक अमिताभ की बायीं आंख के ऊपर चोट के निशान और गले पर लाल रंग के निशान हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और मौत की गुत्थी सुलझाने के लिये सुराग खोजने की कोशिश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed