{"_id":"59e22b5a4f1c1b70548b76b0","slug":"81507994458-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविक एमीनिटीज- विकास कार्य--City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविक एमीनिटीज- विकास कार्य--City
Updated Sat, 14 Oct 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविक एमीनिटीज
-----------------
दौड़ेगी विकास की गाड़ी, पार्क और सड़क की आ गई बारी
13 करोड़ खर्च होंगे, सोमवार को नगर विकास मंत्री करेंगे शिलान्यास
- ग्वालियर रोड पाल कालोनी तक चौड़ी होगी, छह महीने में पूरे होंगे काम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
नगर निकाय चुनाव घोषित होने से पहले सोमवार को महानगर के दौरे पर आ रहे नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना 13 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसमें चार सड़कें और अमृत योजना के तहत तीन पार्क भी हैं। उम्मीद है कि अब डा. वृंदावन लाल वर्मा पार्क गुलजार हो जाएगा और अंडरग्राउंड पैसेज (सड़क के नीचे से जाने वाले रास्ते) से राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त पार्क से जुड़ जाएगा। इसकी दूरी लगभग डेढ़ सौ मीटर की होगी। यह काम छह महीने में पूरे हो जाएंगे।
तीन पार्क बनेंगे
अटल मिशन फॉर रिजूवेशन एंड अरबन ट्रांसफॉरमेशन (अमृत) योजना के अंतर्गत आठ पार्क प्रस्तावित हैं। इसमें तीन का पैसा मिल गया है। इसमें लहरगिर्द स्थित गैस गोदाम के पास 2.31 करोड़ रुपये और गरिया गांव में 2.08 करोड़ रुपये की लागत से नए पार्कों का निर्माण होगा। किला रोड स्थित डा. वृंदावन लाल वर्मा पार्क का सुंदरीकरण कराया जाएगा तथा पार्क घूमने वालों को सड़क पार न करनी पड़े, इसलिए अंडरग्रांउड पैसेज बनाया जाएगा। 3.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन पार्कों का देखरेख पांच साल तक ठेकेदार करेगा।
सड़कें चौड़ी होंगी
कचहरी चौराहा से जेल चौराहा तक सड़क चौड़ी नहीं हो पाई थी। अब सड़क के इस अधूरे टुकड़े को पूरा किया जाएगा। इस पर 1.20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क 22 मीटर चौड़ी बनेगी। इस सड़क पर डिवाइडर बनेगा, स्मार्ट सिटी के मानक के अनुसार साइड चैनल और यूटीलिटी चैनल बनाया जाएगा। डा. भीमराव अंबेडकर चौराहा से लेकर सदर बाजार में राजू पान भंडार तक सड़क चौड़ी की जाएगी। इस पर 2.20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क के दोनों ओर साइड और यूटीलिटी चैनल बनेंगे। चैनल से यह फायदा होगा कि यदि कोई अंडरग्राउंड केबल डालने के लिए सड़क नहीं खोदनी पड़ेगी।
विज्ञापन
ग्वालियर रोड भी सुधरेगी
ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग से हवाई अड्डा और हवाई अड्डा से पाल कॉलोनी तक सड़क चौड़ीकरण कार्य किया जाएगा। यह कार्य दो चरणों में होगा। इस पर दस लाख रुपये खर्च हाेंगे। सड़क चौड़ी हो जाने के बाद से शहर की प्रमुख तीन सड़कें शहर के बाहर तक चौड़ी हो जाएंगी। अभी कानपुर व शिवपुरी रोड पर ही सड़कें चौड़ी हैं।
बायोडाजेस्टर प्लांट लगेगा
मसीहागंज मैला की टौरिया पर बायोडाजेस्टर प्लांट लगाया जाएगा। इसमें प्रतिदिन दो मीट्रिक टन गीला कचरा की खपत होगी। इस कचरे से कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी, जो पार्कों में उपयोग होगी। निर्माण पर 80 लाख रुपये खर्च आएगा। यह काम अरबा एजेंसी करेगी। इसके अलावा फीकल स्लज मैनेजमेंट प्लांट बिजौली में लगेगा। इस प्लांट के लग जाने के बाद सेप्टिक टैंक से निकलने वाले पानी को रीसाइकिल कर उसे सिंचाई के लिए उपयोगी बनाया जाएगा।
अब काम में तेजी आएगी
शिलान्यास की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सभी के शिलान्यास पत्थर तैयार हो गए हैं। उनका प्रयास रहेगा कि काम छह महीने में पूरे हो जाएं। विकास कार्य पूरे होने से शहर में बदलाव नजर आएगा। खासकर कचरे का निस्तारण होने लगेगा। सेप्टिक टैंक के गंदे पानी का उपयोग होने लगेगा।
- एके शर्मा
अधिशासी अभियंता नगर निगम
पानी वाली धर्मशाला के लिए सलाहकार
झांसी। पानी वाली धर्मशाला के कायाकल्प पर एक करोड़ खर्च किए जाएंगे। प्लान बनाने के लिए सलाहकार नियुक्त किया जाएगा।
एक करोड़ से पानी वाली धर्मशाला (तालाब) के बीचोंबीच सतरंगी फव्वारा लगाया जाएगा। सीढ़ियों पर जयपुर और कोटा का लाल पत्थर लगाया जाएगा। जल निगम को जिम्मेदारी दी गई है कि नाले को मोड़ने का प्लान बनाएं, ताकि बरसात में नाला ओवरफ्लो न हो। नहप निगम के अधिशासी अभियंता एके शर्मा ने बताया कि सलाहकार नियुक्त करने के लिए टेंडर निकाला गया है।