{"_id":"599855a94f1c1b96658b4996","slug":"81503155625-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जायका-ए-चाट’ में चखा स्वाद-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जायका-ए-चाट’ में चखा स्वाद-City
Updated Sat, 19 Aug 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो..
‘जायका-ए-चाट’, चखा स्वाद
- बीयू में आईटीएचएम विभाग ने कराया आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान द्वारा आयोजित ‘जायका-ए-चाट’ कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देश के विभिन्न प्रांतों में खाई जाने वाली चाट के स्टॉल लगाए। इसमें राजस्थान के मिर्ची बड़ा और प्याज की कचौड़ी आदि के स्टॉल लगाए गए।
उद्घाटन कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने किया। विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने चांदनी चौक की पापड़ी चाट, दही पकौड़ी, मुंबई का बड़ा पाव और बटाटा वड़ा, यूपी की कॉर्न आलू टिक्की, फ्राइड आलू चाट और भरवां फर्रा की स्टॉल पर जाकर स्वाद चखा। इससे पहले आईटीएचएम के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रांतों की वेशभूषा में कैंपस में ढोल नगाड़ों के साथ रैली निकाली और विभागों में जाकर चाट महोत्सव में हिस्सा लेने को आमंत्रित किया। विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील काबिया ने बताया कि आगे भी इस प्रकार का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कुलसचिव प्रो. एसपी सिंह, पीएन प्रसाद, डॉ. प्रतीक अग्रवाल, सुधीर द्विवेदी, प्रणव भार्गव, रामनारायण पाठक मौजूद रहे।