{"_id":"5960fef74f1c1b4e3d8b4730","slug":"81499528951-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: पुलिस के लिए चार मंजिला बैरक-Lalitpur","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम: पुलिस के लिए चार मंजिला बैरक-Lalitpur
Updated Sat, 08 Jul 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
फोटो...
चार मंजिला भवन में रहेंगे सिपाही
- 13 नई बैरकों का पुलिस ग्राउंड में किया जा रहा निर्माण
- खर्च किए जा रहे 7.34 करोड़, मार्च में होगा काम पूरा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पुलिस लाइन में रहने वाले सिपाहियों के लिए नये चार मंजिला भवन में बैरक का निर्माण किया जा रहा है। इसमें 208 सिपाहियों के रहने की व्यवस्था होगी। निर्माण कार्य मार्च 2018 तक पूरा करने की तैयारी है।
जेल चौराहे के पास स्थित पुलिस ग्राउंड के 965 वर्गमीटर के भूखंड में पुलिस विभाग द्वारा सिपाहियों के रहने के लिए चार मंजिला बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। इसमें तेरह बैरकें बनाई जाएंगी। प्रत्येक बैरक में सोलह सिपाहियों के रहने की व्यवस्था होगी। इसके भूतल पर दो बैरक, किचिन, डायनिंग हॉल, रिसेशप्सन और ऑफिस होगा। प्रथम और द्वितीय तल पर चार-चार बैरक और तृतीय तल पर तीन बैरक होंगी। बिल्डिंग के निर्माण पर 7.34 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण जल निगम की निर्माण शाखा सी एंड डीएस द्वारा किया जा रहा है। भवन पूरी तरह से भूकंपरोधी बनाया जा रहा है। भवन में रोशनी और हवा की पर्याप्त व्यवस्था रहे, इसके लिए इसमें मैदान की ओर बड़ी-बड़ी खिड़कियां बनाई जा रही हैं।
110 साल पुरानी बैरक में रहते हैं सिपाही
पुलिस लाइन का निर्माण ब्रिटिश काल में 1907 में हुआ था। उसी समय सिपाहियों के रहने के लिए बैरक बनाई गईं थी। अभी भी इन्हीं बैरकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये बैरक जीर्णशीर्ण हो चुकी हैं। सुविधाओं का भी अभाव है। बगैर दरवाजे की अलमारियां होने से सिपाहियों को अपना सामान लोहे के बक्सों में रखना पड़ता है। जबकि, नई बैरक में बनाई जाने वाली अलमारियों में लोहे के दरवाजे होंगे। इसके अलावा शौचालय भी आधुनिक ढंग से बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
एक साल में पूरा होगा काम
‘पुलिस के भवन का निर्माण तेजी से जारी है। निर्माण मार्च 2017 में शुरू किया गया था। काम मार्च 2018 में पूरा करने की तैयारी है। इसके लिए शासन ने 2.90 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसमें 60 लाख रुपये की रकम अब तक उपलब्ध कराई गई है, जिससे काम किया जा रहा है।’
- मुकेश कुमार गुप्ता, परियोजना प्रबंधक - सी एंड डीएस