फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सीएनजी सब स्टेशन--Dehat

सीएनजी सब स्टेशन--Dehat

Thu, 22 Jun 2017 09:11 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
सीएनजी सब स्टेशन--Dehat
झांसी में खुलेगा सीएनजी फिलिंग स्टेशन
विज्ञापन

शासन ने मांगी जिलाधिकारी से रिपोर्ट
स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल होने की उम्मीद बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
शहर में जल्द ही सीएनजी फिलिंग स्टेशन खुलेगा। शासन ने इस बारे में जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। आज नई दिल्ली में स्मार्ट सिटी में शामिल होने वाले शहरों की तीसरी लिस्ट जारी होगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि झांसी को स्मार्ट सिटी में शामिल कर लिया गया है, इसी वजह से सीएनजी स्टेशन का अपडेट मांगा गया है।
पिछली बार स्मार्ट सिटी की दौड़ से झांसी 0.44 प्वांइट पीछे रह गया था। अबकी बार कोई कमी न रह जाए, इसलिए पिछली बार की कमियों को दुरुस्त कर लिया गया है। शुक्रवार को स्मार्ट सिटी की घोषणा होनी है। इसके लिए नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया नई दिल्ली रवाना हो गए हैं। वहीं, शासन ने जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान से पूछा है कि शहर में सीएनजी गैस की क्या स्थिति है। यदि स्मार्ट सिटी हो जाती है तो वाहनों के प्रदूषण से शहर को बचाने के लिए सीएनजी की सुविधा कितने दिनों में दे सकते हो। शासन से निर्देश मिलने पर जिलाधिकारी ने सीएनजी के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

बताया गया कि 17 जून 2014 को नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में गेल इंडिया को मौजा लहरगिर्द में नगर निगम द्वारा जमीन सर्किल रेट पर देने का प्रस्ताव पारित हुआ था। तत्कालीन संपत्ति अधिकारी डा. पुष्पराज गौतम ने जमीन की नापजोख की और मौजा लहरगिर्द में पहूंज नदी के किनारे आराजी संख्या 790 में डेढ़ हेक्टेयर जमीन चिह्नित की। जमीन चिह्नित करने के बाद प्रस्ताव बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिया गया, लेकिन तब से लेकर अब तक प्रस्ताव ठंडे बस्ते में पड़ा है। जिलाधिकारी ने बताया कि यदि शहर को स्मार्ट बनाना है कि सीएनजी गैस की सुविधा देना बहुत जरूरी है, ताकि डीजल से होने वाले प्रदूषण पर लगाम कसी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के लिए सीएनजी जरूरी
स्मार्ट सिटी के लिए शासन ने सीएनजी फिलिंग स्टेशन के बारे में ब्योरा मांगा है। प्रयास किया जाएगा कि सीएनजी फिलिंग स्टेशन खुले।
- कर्ण सिंह चौहान
जिलाधिकारी

अभी नहीं है सीएनजी
भगवंतपुरा में एलपीजी फिलिंग स्टेशन है, लेकिन अभी तक यहां पर कोइ सीएनजी फिलिंग स्टेशन नहीं है। यदि सीएनजी स्टेशन खुल जाए तो बहुत बेहतर रहेगा।
- राजीव बब्बर
अध्यक्ष, पेट्रोल डीलर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed