{"_id":"403679d22f6af481648c3bcbec4bc690","slug":"80-million-to-build-the-new-gallery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 लाख से होगा नवीन वीथिका का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 लाख से होगा नवीन वीथिका का निर्माण
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Wed, 27 May 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। किले के पास स्थित राजकीय संग्रहालय में 80 लाख की लागत से नवीन वीथिका का निर्माण कराया जाएगा। विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नवीन वीथिका में 1857 का स्वतंत्रता संग्राम के बारे में पर्यटक लाइट एंड साउंड के माध्यम से जान सकेंगे। इस कार्य को पूरा करने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद को सौंपी गई है। जून के द्वितीय सप्ताह से कार्य शुरू होगा।
संग्रहालय में देशभक्तों का अंग्रेजों से लोहा लेते हुए सचल-सजीव प्रदर्शन किया जाएगा। झांसी से कानपुर होते हुए पूरे देश में फैली चिंगारी के इतिहास को आम जन भी देख सकेंगे। इसके साथ ही नाना साहब, तात्या टोपे, महारानी लक्ष्मी बाई समेत अनेक क्रांतिकारियों का अंग्रेजों से छिड़े युद्ध का प्रदर्शन होगा। इतिहास गैलरी का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें सिंघु घाटी के समय से 1943 तक के इतिहास को डायरमा के माध्यम से पर्यटक जान सकेंगे। राजकीय संग्रहालय के निदेशक एके पांडेय के अनुसार इस काम के लिए राज्य सरकार की ओर से आवास विकास परिषद को 80 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। विदेशी सैलानी यहां आकर भारत के गौरवमयी इतिहास को जान सकेंगे। इतिहास से जुड़े विद्यार्थियों के लिए तो यह काफी फायदेमंद साबित होगा। उन्होंने बताया कि डायनमा स्थापित होने का काम जून के द्वितीय सप्ताह से शुरू हो जाएगा। सितंबर माह में इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।