{"_id":"5d24a7c08ebc3e6ceb430629","slug":"8-rescued-from-jamni-river-jhansi-news-jhs143156559","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामनी नदी के टापू पर फंसे आठ लोगों को बचाव दल ने निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामनी नदी के टापू पर फंसे आठ लोगों को बचाव दल ने निकाला
विज्ञापन
जामनी नदी में तेज बहाव के बीच फंसे आठ लोगों को लाता बचाव दल।
- फोटो : DEHAT
जामनी नदी के टापू पर फंसे आठ लोगों को बचाव दल ने निकाला
ओरछा (मध्यप्रदेश) । पिछले तीन दिन से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के कारण बेतवा और जामनी नदी समेत इनकी सहायक नदियां भी उफान पर हैं। जल स्तर बढ़ने से क्षेत्र के मौनपुरा गांव के पास बीती रात जामनी नदी के टापू पर फं से छह नाबालिग सहित आठ लोगों को निवाड़ी और टीकमगढ़ जिले के बचाव दलों ने संयुक्त अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला। उधर, ओरछा से भट्टा गांव मार्ग पर पड़ने वाली बेतवा की सहायक नदी बबेड़ी के रिपटे पर पानी होने की दशा में स्कूटी पर सवार दो लोग रिपटा पार करते समय पानी में बह गए, इन्हें किसी तरह से कुम्हर्रा गांव के लोगों ने नदी से सुरक्षित निकाला। सातार नदी के चेकडैम के ऊपर से पानी बहने पर यहां सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया है।
पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के सुजानपुरा गांव के आठ लोगों की सांसें उस वक्त अटक गईं जब वह सोमवार की शाम जामनी नदी के बीच टापू पर लकड़ी लेने गए और अचानक नदी का जल स्तर बढ़ने से वे नदी के बीच ही टापू पर फंस गए। सोमवार की शाम से फं से इन लोगों को पुलिस प्रशासन व होमगार्ड की टीम ने रेस्क्यू टीम की मदद से मंगलवार की सुबह सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू कर निकाले गए सभी लोग सुरक्षित हैं। गौरतलब है कि क्षेत्र में पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बरसात के चलते जामनी व बेतवा उफ ान पर हैं । लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद निवाड़ी कलेक्टर अक्षय सिंह ने क्षेत्र के लोगो से नदियों से दूर रहने की अपील की है । सोमवार देर रात जब प्रशासन को सूचना मिली कि कुछ लोग जामनी नदी में फंसे हुए हैं तो सबसे पहले कोशिश की गई कि लोगों से संपर्क स्थापित कैसे हो, वह नदी में किस तरफ फं से हुए हैं। संयोग अच्छा यह रहा कि टापू पर फं से लोगों में से एक व्यक्ति के पास मोबाइल था, उनसे बात हुई और उन्हें हिम्मत दिलाई कि परेशान न हों प्रशासन को आपके फं से होने की खबर मिल गई है। जल्द आपको निकाल लिया जाएगा। रात करीब बारह बजे तक रेस्क्यू टीम व प्रशासन ने जानकारी इकट्ठा की। इसके बाद सुबह चार बजे रेस्क्यू शुरू किया गया। एक्सपर्ट बोट व रस्सियों के सहारे लोगों को निकालना शुरू किया गया और भारी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीमों ने निवाड़ी कलेक्टर अक्षय सिंह एवं एस पी मुकेश श्रीवास्तव की मौजूदगी में मंगलवार की सुबह पांच बजे क्षेत्र के सुजानपुरा निवासी भगवान दास यादव (65 वर्ष) पार सिंह (25 वर्ष ) के साथ 8 वर्षीय नीरज सौर 12 वर्षीय देवेंदी सौर 11 वर्षीय नीतेश सौर 13 वर्षीय अजीत सौर, 14 वर्षीय खुशीराम सौर और 13 वर्षीय रामकुमार सौर सहित आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बेतवा और जामनी नदी के उफ ान पर आने के बाद प्रशासन ने दोनों पुलों पर बैरियर लगाकर ओरछा पृथ्वीपुर मार्ग को बंद कर दिया है और सुरक्षा की दृष्टि से तैराकों व पुलिस बल को तैनात किया है ।
एक अन्य घटना में भगवान सिंह कुशवाहा निवासी छोटी माता मोहल्ला रक्सा अपने साथी के साथ ओरछा से झांसी की ओर कुम्हर्रा भट्टा गांव रोड से अपनी स्कूटी से आ रहे थे, कुम्हर्रा भाटा के पहले पड़ने वाले बबेड़ी नदी के रिपटे पर तेजी से पानी बह रहा था, इसी दौरान उन्होंने अपनी स्कूटी इसके ऊपर से निकालने की कोशिश की तो दोनों युवक मय गाड़ी के पानी में बह गए, वहां मौजूद कुछ तैराकों ने इन्हें तत्काल सुरक्षित बाहर निकाल लिया, इनकी गाड़ी दोपहर बारह बजे से पानी के अंदर पड़ी रही शाम पांच बजे किसी तरह पानी कम होने पर इसे बाहर निकाल गया।