फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   79.76 in high school and 84.40 percent pass in intermediate

हाईस्कूल में 79.76 और इंटरमीडिएट में 84.40 फीसदी परीक्षार्थी पास

Sun, 19 Jun 2022 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
79.76 in high school and 84.40 percent pass in intermediate
झांसी। यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल में 79.76 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। जबकि, इंटरमीडिएट में 84.40 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पास कर ली है। खास बात ये है कि प्रदेश की टॉप टेन विद्यार्थियों की सूची में कोई भी छात्र-छात्रा जगह नहीं बना पाया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के रिजल्ट का छात्र-छात्राएं लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। बोर्ड ने शनिवार को रिजल्ट जारी करने की घोषणा की थी। ऐसे में छात्र-छात्राएं सुबह से ही रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। दोपहर दो बजे ही हाईस्कूल के विद्यार्थी इंटरनेट पर परीक्षा परिणाम देखने में जुट गए। जबकि, शाम चार बजे इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी हुआ। कई विद्यार्थी तो स्कूल पहुंच गए। अच्छे नंबरों से पास होने वाले छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। वहीं, उम्मीद के अनुसार रिजल्ट न आने पर विद्यार्थियों के चेहरे लटक गए। जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने बताया कि हाईस्कूल में 79.76 और इंटरमीडिएट में 84.40 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। प्रदेश के टॉप टेन विद्यार्थियों में 10वीं, 12वीं का कोई भी छात्र जगह नहीं बना पाया है।
विज्ञापन

हरिदित्य ने 10वीं, दीक्षा ने 12वीं में किया जिला टॉप
यूपी बोर्ड के रिजल्ट में ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के हरिदित्य राजपूत ने हाईस्कूल और गुरसराय के एमबीएसएसकेआई इंटर कॉलेज की छात्रा दीक्षा भदौरिया ने इंटरमीडिएट में जिला टॉप किया है। हरिदित्य के 92 प्रतिशत और दीक्षा के 90.80 फीसदी अंक आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed