फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   76 teams engaged in monitoring the model code of conduct

आदर्श आचार संहिता की निगरानी में जुटीं 76 टीमें

Wed, 19 Jan 2022 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
76 teams engaged in monitoring the model code of conduct
झांसी। आदर्श आचार संहिता की निगरानी के लिए जिले में 76 टीमों को लगाया गया है। ये टीमें नेताओं और राजनीतिक दलों की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। इसके वीडियो फुटेज भी तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

चुनाव में धन बल के जरिये मतदाताओं को प्रभावित न किया जा सके, प्रत्याशी निर्धारित सीमा से अधिक खर्च न कर पाएं तथा आदर्श आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन हो, इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद में 76 टीमों को लगाया गया है। इनमें 12 एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वायड टीम ) व 36 एसएसटी (स्टेटिक सर्विलांस टीम) बनाई गईं हैं। इनके साथ चार वीएसटी (वीडियो सर्विलांस टीम) बनाई गई हैं, जो हर राजनीतिक गतिविधि को कैमरे में कैद करेंगी। जबकि, चार वीवीटी (वीडियो विजुअल टीम) वीडियो फुटेज का अवलोकन का कार्य करेंगी। इसके अलावा आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए जिले की पांचों तहसील में अलग से चार-चार टीमों का गठन किया गया है। इन सभी टीमों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और टीमों ने अपना-अपना काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अब तक दर्ज हो चुके 54 मुकदमे
झांसी। जिले में आचार संहिता उल्लंघन के अब तक 54 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। प्रशासन के मुताबिक आठ जनवरी से अब तक बबीना विस में 28, झांसी सदर में 19, मऊरानीपुर में सात मुकदमे दर्ज हुए हैं। वहीं जिले में शासकीय संपत्ति से 18359 और निजी संपत्ति से 4222 पोस्टर, बैनर और वॉल पेंटिंग हटवाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed