फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   75 thousand home sanitized was yours in them

69 दिनों में 75 हजार घर सैनिटाइज, आपका हुआ या नहीं?

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
75 thousand home sanitized was yours in them
कोरोना संक्रमण के दौरान लगाए गए लॉकडाउन में नगर निगम 75 हजार घरों को सैनिटाइज करने का दावा कर रहा है, आपका घर हुआ या नहीं? निगम के कर्मचारी बाइक पर मशीन लेकर घरों को सैनिटाइज करने में जुटे हुए हैं। दावा है कि अब तक महानगर में 60 फीसद घरों को सैनिटाइज किया जा चुका है। नगर निगम की टीम के कर्मचारी वार्डों में सुबह-शाम दौड़ रहे हैं। आलम यह है कि अब तक महज 15 लाख रुपये ही खर्च हुए हैं। आपके घर को कोरोना संक्रमण मुक्त कराने के लिए भी टीम पहुंचीं होंगीं। नगर निगम की पहल ने तमाम लोगों को बड़ी राहत दी है। नगर निगम ने कोरोना संक्रमण के दौरान पूरे महानगर को सैनिटाइज करने के लिए पहल शुरू की थी। अधिकारियों ने करीब 60 जैट मशीनों के जरिए वार्डों में सैनिटाइजेशन कराना शुरू किया। सबसे पहले महानगर के वार्डों में टीम बनाकर सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइज किया जाने लगा। इसके बाद कोरोना पॉजिटिव सामने आने लगे तो टीमों की सक्रियता बढ़ाई गई और मशीनों की संख्या बढ़ा दी गई। नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक अब तक महानगर में 1.20 लाख मकानों में से 75 हजार घरों को सैनिटाइज किया जा चुका है। इस काम में 13337 लीटर पेट्रोल और 1960 लीटर सोडियम हाइपोक्लाराइड खर्च किया जा चुका है। जबकि नगर निगम के पास अभी भी आठ हजार लीटर सैनिटाइजर कै मिकल मौजूद है। नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही पूरे महानगर में सैनिटाइजेशन का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed