{"_id":"5fa058378ebc3e9be6020810","slug":"75-percent-students-present-in-university-jhansi-news-jhs180190837","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में बीयू में ऑफलाइन क्लासेस शुरू, पहले दिन 75 फीसदी छात्र उपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में बीयू में ऑफलाइन क्लासेस शुरू, पहले दिन 75 फीसदी छात्र उपस्थित
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में शुरु हुईं कक्षाओं में पढ़ाई करते बी.एस.सी के छात्र-छात्राएं। अमर उज?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना काल में ऑफलाइन क्लासेस शुरू कराने वाला बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी पहला राज्य विश्वविद्यालय बन गया है। नवीन परीक्षा भवन में सोमवार से शुरू हुई कक्षाओं के पहले दिन 75 फीसदी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज हुई। कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने खुद भी बीकॉम के छात्रों की क्लास ली।
शासन के निर्देश पर 19 सितंबर से प्रदेश भर में कक्षा नौ से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं के स्कूल खुल चुके हैं। अब बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने भी कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया है। हालांकि, कोरोना के चलते भीड़भाड़ न हो, इसलिए बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को सोमवार से विश्वविद्यालय बुलाया गया।
पहले दिन एक हजार छात्र-छात्राओं में 750 ने क्लासेस में उपस्थिति दर्ज कराई। दमदार उपस्थिति देख शिक्षक भी आश्चर्यचकित हो गए। सभी क्लास में क्षमता से आधे से कम और एक-एक सीट पर एक विद्यार्थी ही बैठा। सभी छात्र-छात्राएं मास्क लगाए हुए थे, साथ में सैनिटाइजर की बोतल भी लाए थे। पहले दिन कुलपति ने भी बीकॉम के छात्र-छात्राओं को क्लास पढ़ाई। कुलपति ने छात्रों से यह भी पूछा कि उन्हें ऑनलाइन क्लासेस ज्यादा अच्छी लगीं या ऑफलाइन। इस पर विद्यार्थियों ने कहा कि ऑफलाइन क्लासेस में पढ़ाई करके उन्हें ज्यादा अच्छा लग रहा है।