फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   7,200 were successful in police physical efficiency test, 8,718 had appeared.

Jhansi News: पुलिस की शारीरिक दक्षता परीक्षा में 7,200 हुए सफल, शामिल हुए थे 8,718

Sat, 01 Mar 2025 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
7,200 were successful in police physical efficiency test, 8,718 had appeared.

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पुलिस की शारीरिक दक्षता परीक्षा में 8,718 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 7,200 ने निर्धारित समय में दौड़ का लक्ष्य पूरा कर सफलता हासिल कर ली है। पुलिस विभाग की जल्द रिजल्ट जारी कर ने की तैयारी है। फरवरी माह में राजगढ़ स्थित 33वीं वाहिनी पीएसी के ग्राउंड में पुलिस की शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) का आयोजन किया गया था।

परीक्षा के दौरान महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट में 2.4 किमी दौड़ने का लक्ष्य दिया गया था। जबकि, पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी थी। झांसी में बनाए गए सेंटर में अलग-अलग जनपदों के 9,134 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन इनमें से 8,718 ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जबकि, दौड़ में 8,708 ने हिस्सा लिया। इनमें से 7,200 अभ्यर्थी अपना लक्ष्य पूरा करने में सफल रहे। जबकि, 1518 अभ्यर्थियों के कदम लक्ष्य से पहले ही थम गए।नोडल अधिकारी एसपी देहात गोपीनाथ सोनी ने बताया कि शुक्रवार को लखनऊ में मृतक आश्रित अभ्यर्थियों की परीक्षा हुई है। इसके बाद अब जल्द रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed