{"_id":"660f0d6bc6d8fa219f063e34","slug":"7200-people-threaten-election-peace-in-jhansi-restrictions-imposed-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-292247-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: झांसी में चुनाव की शांति को 7200 लोगों से खतरा, किए गए पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: झांसी में चुनाव की शांति को 7200 लोगों से खतरा, किए गए पाबंद
विज्ञापन
- अभी और भी हैं निशाने पर
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। लोकसभा चुनाव में बाधा पहुंचाने की आशंका के चलते पुलिस ने जिले में 7200 लोगों पर शिकंजा कस दिया है। इन सभी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए शांति भंग में पाबंद किया गया है। इनके अलावा भी अभी कई अन्य लोग पुलिस के निशाने पर हैं।
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र में 20 मई को मतदान होगा, जबकि नामांकन 26 अप्रैल से तीन मई तक दाखिल किए जाएंगे। निर्वाचन प्रक्रिया बगैर किसी बाधा के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस की तैयारियां लगातार जारी हैं। इसी के तहत जनपद में 7200 लोगों को शांतिभंग में पाबंद किया गया है। ये सभी वह लोग है, जिनसे पुलिस को चुनाव में बाधा पैदा होने की आशंका है। साथ ही इनमें से तमाम लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। इन सभी लोगों की थाना स्तर से निगरानी भी की जा रही है।
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ऐसे सभी लोग चिह्नित किए जा रहे हैं, जो निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा पहुंचा सकते हैं। अब तक 7200 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। इसके अलावा अन्य लोगों को भी सूचीबद्ध किया जा रहा है।
विज्ञापन
000000
244 बूथों के क्षेत्रों पर विशेष नजर
लोकसभा चुनाव में जनपद की चारों विधानसभाओं में 221 क्रिटिकल व 23 वल्नरेबल बूथ चिह्नित किए गए हैं। इन बूथ से जुड़े क्षेत्रों में पुलिस की विशेष नजर हैं। इन क्षेत्रों में पिछले चुनावों में विवाद पैदा करने वालों को चिह्नित किया गया है। साथ ही विवाद के कारणों की भी जांच की जा रही है। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी इन क्षेत्रों में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।