{"_id":"5f344dd28ebc3e4104548b7b","slug":"72-new-corona-patient-found-in-jhansi-jhansi-news-jhs173740742","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक की मौत, 72 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक की मौत, 72 नए मरीज मिले
विज्ञापन
72 new corona patient found in jhansi
झांसी। बुधवार को कोरोना के 3,549 नमूनों की जांच हुई और इनमें 72 पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा एक संक्रमित व्यक्ति की मौत भी हुई है। जबकि, स्वस्थ होने पर 87 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी दी गई।
जिले में कोरोना वायरस की रफ्तार जरूर मंद पड़ी है, लेकिन नए मरीजों के सामने आने का सिलसिला लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को जिले के अलग-अलग इलाकों से 72 नए मरीज सामने आए। इसके अलावा मनोहरपुरा नगरा निवासी 67 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। मृतक को बुखार, कफ, सांस लेने में परेशानी होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मृतक अस्थमा व डायबिटीज से भी ग्रसित था। जिले में अब तक कोरोना के 2890 मरीज सामने आ चुके हैं, इनमें से 2175 को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। 87 की बृहस्पतिवार को छुट्टी हुई। जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 79.93 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 498 हैं। इनमें 47 को छोड़ बाकी सभी बगैर लक्षण वाले या सूक्ष्म लक्षण वाले मरीज हैं।
20,874 बुजुर्गों की होगी कोरोना जांच
झांसी। जिले में बुजुर्गों की कोरोना जांच का काम शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में 70 से 79 वर्ष की आयु वाले 20,874 बुजुर्गों की कोरोना जांच होगी। इसके बाद 60 से 69 वर्ष की आयु वाले 48,975 बुजुर्गों की जांच होगी। टीमें घर पहुंचकर सैंपल इकट्ठा करेंगी।