{"_id":"5ccb5445bdec22073964e133","slug":"71556829253-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुकल्प ने 97 फीसदी अंक के साथ किया जिला टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुकल्प ने 97 फीसदी अंक के साथ किया जिला टॉप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुकल्प ने 97 फीसदी अंक के साथ किया जिला टॉप
ललितपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम गुरुवार की दोपहर को घोषित कर दिया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा के अनुकल्प मिश्रा ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। इसी कालेज के आकाश शुक्ला ने 96.2 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, केंद्रीय विद्यालय ललितपुर की वैष्णवी खरे ने 95.8 प्रतिशत अंक लेकर बालिकाओं में बाजी मारी है। नतीजे देखने के बाद सफल छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे।
जिले में सीबीएसई से संबंधित केंद्रीय विद्यालय ललितपुर, तालबेहट व जवाहर नवोदय विद्यालय हैं, जिसमें बारहवीं तक की पढ़ाई होती है। सुबह से ही इन विद्यालयों के छात्र / छात्राओं को रिजल्ट आने का इंतजार था। दोपहर करीब ढाई बजे वेबसाइट पर परिणाम अपलोड हुआ तो छात्र / छात्राओं की परिणाम देखने की उत्सुकता बढ़ गई। इसमें केंद्रीय विद्यालय ललितपुर के कक्षा 12 वीं के प्रथम बैच का शत- प्रतिशत परिणाम रहा है। इंटरमीडिएट के विज्ञान वर्ग में वैष्णवी खरे ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज में प्रथम स्थान बनाया है, जबकि अमूल्य कुमार मौर्य 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और वंशिका ने 89.6 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया है। वाणिज्य वर्ग में भौतिक उपाध्याय ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा आदि जैन ने 83.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व दर्शिता जैन ने 82.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान बनाया है। विद्यालय के प्राचार्य सतीश कुमार शर्मा व स्टाफ ने शत- प्रतिशत परिणाम आने पर खुशी जाहिर की है।
उधर, ग्राम दैलवारा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का परिणाम अन्य कॉलेजों से बेहतर रहा है। जहां देश भर में बेटियों का प्रदर्शन बालकों के मुकाबले ठीक रहा है, वहीं जिले में छात्रों ने अंकों के मामले में छात्राओं को पीछे छोड़ दिया है। अनुकल्प मिश्रा ने 485 अंक, आकाश शुक्ला ने 481 अंक, आशुतोष तिवारी ने 470 अंक, निखिल प्रताप सिंह ने 462 अंक, हरीश चंद्रा ने 457 अंक, पूजा निरंजन ने 455 अंक, विनय रावत ने 454 अंक, हर्षित त्रिपाठी ने 451 अंक, राजीव चौरसिया ने 451 अंक, धर्मेंद्र पंथ ने 450 अंक और वैभवी उपाध्याय ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
-----
केंद्रीय विद्यालय ललितपुर के वाणिज्य वर्ग में अध्ययनरत भौतिक उपाध्याय ने कॉलेज टॉप किया है। उनका कहना है कि वह सीए बनना चाहते हैं। इसकी तैयारी सीए रचना जैन के मार्गदर्शन में आरंभ कर दी है। इंटरमीडिएट में बेहतर अंक पाने के लिए दस घंटे तक पढ़ाई की। इसमें दो घंटे की कोचिंग भी शामिल है। उनके पिता शिक्षक विजय कुमार उपाध्याय बताते हैं कि जिस समय परीक्षाएं चल रही थीं, उस समय भौतिक को पीलिया हो गया था। इसके बाद भी उसने पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखा। वह पुत्र की सफलता से खुश हैं। उन्होंने विद्यालय के शिक्षक, स्टाफ, रिश्तेदार व मित्रों को मिठाई भी खिलाई।
------
वैष्णवी की आईएएस बनने की चाहत
केंद्रीय विद्यालय ललितपुर के विज्ञान वर्ग में अध्ययनरत वैष्णवी खरे ने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉलेज टॉप किया है। उनका कहना है कि वह आईएएस बनकर समाजसेवा करना चाहती हैं। इंटरमीडिएट में बेहतर अंक के लिए छह से आठ घंटे पढ़ाई की। उनका गणित पसंदीदा विषय है। जब भी समय मिलता है, गणित के सवाल हल करने में जुट जाती हैं। पिता राजेश खरे लेखपाल बताते हैं कि उनकी पुत्री काफी होशियार है। उसने बगैर कोचिंग के कालेज टॉप किया है। अब उसका ध्यान आईएएस बनने पर केंद्रित हो रहा है। फिलहाल, उसने इंजीनियरिंग में प्रवेश लेने का भी एक विकल्प खुला रखा है।